फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   avalanche near Yangla village of Lahaul, 38 vehicles stranded in Manali stranded in Baralacha

लाहौल के यांगला गांव के पास हिमस्खलन, बारालाचा में फंसे मनाली से लेह जा रहे 38 वाहन

Sat, 24 Apr 2021 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
avalanche  near Yangla village of Lahaul, 38 vehicles stranded in Manali stranded in Baralacha
यांगला गांव के पास हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ऊपरी इलाकों व लाहौल-स्पीति में हुई भारी बर्फबारी के बाद लाहौल में हिमखंड गिरने का क्रम शुरू हो गया है। शनिवार को भी लाहौल के यांगला गांव की पहाड़ी से हिमस्खलन हो गया है। इससे कई घरों तक हिमस्खलन पहुंचा है, लेकिन नुकसान नहीं हुआ है। मनाली स्थित सासे ने भी कुल्लू-मनाली के साथ पूरी लाहौल घाटी में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, मनाली से लेह जा रहे 32 ट्रकों के साथ 38 वाहन बारालाचा दर्रा के पास फंस गए हैं। इन वाहनों को निकालने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दर्रा में बर्फ को हटाने के लिए मशीनरी तैनाती कर दी है। दर्रा में हुई भारी हिमपात के कारण इन ट्रक चालकों को अभी दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग को बहाल करना बीआरओ के लिए चुनौती बन गया है। अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह हुई बर्फबारी से यहां सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इसमें अधिकतर वाहनों को बीआरओ और लाहौल पुलिस ने रेस्क्यू कर दिया है। लेकिन बारालाचा में अभी 32 ट्रकों के साथ 38 वाहन फंसे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद हिमखंड गिरने का खतरा अधिक हो गया है। ऐसे में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी अलर्ट रहने की जरूरत है। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने कहा कि बारालाचा के पास लेह जाने वाले ट्रक और अन्य छोटे वाहन फंसे हैं। दर्रा को बहाल करने का काम बीआरओ ने तेज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed