फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Avalanche in Phumad drain, Manali-Koksar road blocked

Lahul News: फुमड़ नाला में हिमस्खलन से मनाली-कोकसर मार्ग अवरुद्ध, बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ीं

Tue, 30 Apr 2024 11:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2024 11:43 AM IST
सार

मनाली-अटल टनल रोहतांग-कोकसर मार्ग हिमस्खलन से बंद हो गया है। फुमड़नाला में पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। 

विज्ञापन
Avalanche in Phumad drain, Manali-Koksar road blocked
Avalanche Phumad nala - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई महीने की दस्तक पर भी लाहौल में सर्दी की तरह बर्फबारी हो रही है। ऐसे में घाटी में हिमस्खलन का भी खतरा बढ़ गया है। मनाली-अटल टनल रोहतांग-कोकसर मार्ग हिमस्खलन से बंद हो गया है। फुमड़नाला में पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। वहीं, अटल मनाली-केलांग मार्ग भी फोर वाई फोर को छोड़कर अन्य वाहनों के लिए अवरूद्ध हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को मौसम खुलने के बाद बर्फ से लकदक पूरी घाटी चांदी की तरह चमकी। उधर, बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रहीं। चंद्राघाटी में सड़कों के साथ दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। ताजा बर्फबारी से ग्रांफू-काजा, रोहतांग दर्रा व मनाली-लेह मार्ग को खोलने का काम भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


अटल टनल से सोलंगनाला तक फंसे 6000 पर्यटकों को किया रेस्क्यू
अटल टनल से सोलंगनाला तक फंसे 6000 पर्यटकों को मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया है। रात लगभग 1 बजे तक बचाव अभियान चला। पुलिस की ओर से एक हजार से अधिक वाहनों को मनाली पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed