फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   avalanche are becoming a hindrance, it will take time to restore Rohtang Pass

Himachal: हिमस्खलन बन रहा बाधा, बर्फ से लदे रोहतांग दर्रा की बहाली में लगेगा वक्त

Fri, 03 May 2024 03:40 PM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2024 03:40 PM IST
सार

हिमस्खलन  के कारण बर्फ हटाने में वक्त लग रहा है। बीआरओ की टीम राहनीनाला तक पहुंच गई थी लेकिन दो दिन पहले खराब मौसम और करीब आठ जगह हिमस्खलन से टीम को वापस ब्यासनाला आना पड़ा।

विज्ञापन
avalanche are becoming a hindrance, it will take time to restore Rohtang Pass
रोहतांग दर्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

समुद्रतल से 13,050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा बहाल होने में अभी वक्त लगेगा। जगह-जगह हिमस्खलन रोहतांग दर्रा बहाली में बाधा बन गए हैं। हिमस्खलन  के कारण बर्फ हटाने में वक्त लग रहा है। बीआरओ की टीम राहनीनाला तक पहुंच गई थी लेकिन दो दिन पहले खराब मौसम और करीब आठ जगह हिमस्खलन से टीम को वापस ब्यासनाला आना पड़ा। अब पुनः बर्फ को हटाकर मशीनरियां राहनीनाला के समीप पहुंच गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


मौसम ने साथ दिया तो मई के दूसरे सप्ताह के बाद पर्यटक रोहतांग दर्रा का दीदार कर सकेंगे। अटल टनल बनने से पर्यटक लाहौल घाटी में बर्फ का आनंद ले रहे हैं। गर्मियों में रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पहली पसंद रहता है। मनाली आने वाले अधिकतर पर्यटक रोहतांग दर्रे के दीदार को प्राथमिकता देते हैं। बीआरओ ने रोहतांग दर्रे की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रखा है। इस साल अप्रैल के अंतिम दिनों में भी बर्फबारी हुई है। वहीं कुछ स्थानों पर हिमस्खलन हुआ है। इससे रोहतांग बहाल करने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली की ओर से बीआरओ का काफिला राहनीनाला के समीप पहुंच गया है। लाहौल की ओर बीआरओ की टीम ग्रांफू से आगे निकल गई है। फिलहाल पर्यटक वाहन गुलाबा तक भेजे जा रहे हैं। रोहतांग दर्रा के रास्ते से बर्फ हटाने का कार्य जारी है। बीआरओ युद्ध स्तर पर बर्फ हटाने के कार्य में जुटा हुआ है। बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि टीम राहनीनाला पहुंच गई थी लेकिन मौसम खराब होने के बाद जहां बर्फबारी हुई वहीं करीब आठ जगह हिमखंड गिरे। इस वजह से टीम को वापस ब्यासनाला आना पड़ा। यहां से बर्फ हटाते हुए टीम मढ़ी की ओर जा रही है। फिलहाल सड़क से सिंगललेन बर्फ हटाई जा रही है। 15 मई रोहतांग टॉप पर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed