फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   automatic water meter in shimla city.

शिमला शहर में लगेंगे अब ऐसे वाटर मीटर

Tue, 28 Jul 2015 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Jul 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
automatic water meter in shimla city.

राजधानी शिमला में लोगों को ऑटोमेटिक वाटर मीटर से पानी का बिल मिलेगा। सोमवार को वाटर मीटर बनाने वाली तीन कंपनियों ने निगम के समक्ष प्रेजेंटेशन दी। नगर निगम ने तीनों ही कंपनियों को तीन महीने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर निशुल्क दस-दस मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इनमें से जिस कंपनी के मीटरों की रीडिंग स्टीक होगी उसे मीटर लगाने का काम सौंपा जाएगा।नगर निगम पहले चरण में शहर के कामर्शियल पानी के कनेक्शनों पर ऑटोमेटिक वाटर मीटर लगाएगा। नगर निगम के महापौर संजय चौहान ने बताया कि नगर निगम ने मीटर रीडिंग पर ही पानी के बिल जारी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


मीटर रीडरों की कमी से ऑटोमेटिक मीटर लगाने का फैसला किया है। नगर निगम की टीम ने बेंगलूर में ऑटोमेटिक वाटर मीटर प्रणाली का निरीक्षण किया था। इसके बाद कंपनियों को प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया गया। बैठक में डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर, निगम आयुक्त पंकज राय, निगम अभियंता विजय गुप्ता और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता सुशील जस्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिस में ही मिल जाएगी मीटर रीडिंग
मीटर रीडिंग के लिए एमसी कर्मचारियों को एक-एक मीटर के पास नहीं जाना होगा। एमसी आफिस में ही हर कनेक्शन की मीटर रीडिंग का पता लग जाएगा। दूसरी तरह के मीटर की रीडिंग दफ्तर में तो नहीं आएगी लेकिन एक जगह से ही पूरे क्षेत्र की रीडिंग मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed