{"_id":"58f4c75d4f1c1b187447162f","slug":"audition-for-himachal-got-talent-from-22-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियलिटी शो ‘हिमाचल गॉट टैलेंट’ से सामने आएगी प्रदेश की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियलिटी शो ‘हिमाचल गॉट टैलेंट’ से सामने आएगी प्रदेश की प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 18 Apr 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट की तर्ज पर अब ‘हिमाचल गॉट टैलेंट’ शो करवाया जा रहा है। प्रमोटर्स ऑफ सोशल एंड कल्चरल हेरिटेज ऑफ हिमाचल प्रदेश के बैनर तले करवाए जा रहे इस टैलेंट शो को डीडी पंजाबी पर प्रसारित किया जाएगा। ऑडिशन की शुरुआत 22 अप्रैल को होगी और ग्रैंड फिनाले 13 मई को सोलन में होगा।
विज्ञापन
सोमवार को बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में जिला बिलासपुर के कोआर्डिनेटर अभिषेक डोगरा ने बताया कि इस टैलेंट शो में प्रदेश भर के कलाकार सिंगिंग, डांसिंग, ग्रुप डांस, मिमिक्री, कॉमेडी, इंस्ट्रूमेंटल प्ले, हिमाचली फोक व लोक नृत्य सहित विभिन्न तरह की प्रतिभा दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
शो के ग्रैंड फिनाले में फिल्म राजा हिंदुस्तानी के सह-निर्देशक हसनेन हैदराबादवाला सहित कई नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। शो का पहला ऑडिशन 22 अप्रैल को सोलन में होगा। इसके बाद 23 को शिमला, 29 को कांगड़ा, 30 को हमीरपुर, दो मई को ऊना, तीन को बिलासपुर, पांच को मंडी, सात को कुल्लू व नौ को चंबा में ऑडिशन लिए जाएंगे। इस अवसर पर टीम सदस्य रिशु शर्मा व गोल्डी ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बिलासपुर में तीन मई को होगा ऑडिशन
डोगरा ने बताया कि बिलासपुर में तीन मई को भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में ऑडिशन होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस शो को प्रमोट किया जा रहा है। शो को लेकर जिला भर के कलाकार काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए प्रदेश भर के कलाकारों के लिए यह बेहतरीन मौका है।