{"_id":"6af3265a43b7e9060609a099","slug":"auckland-shortcomings-in-sda-parking-orders-issued-for-staff-deployment-shimla-news-c-19-sml1002-818162-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऑकलैंड, एसडीए पार्किंग में खामियां \nकर्मचारी तैनाती करने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऑकलैंड, एसडीए पार्किंग में खामियां कर्मचारी तैनाती करने के दिए आदेश
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने दोनों पार्किंग का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था पर जताई नाराजगी
ऑकलैंड में हो रही बेतरतीब पार्किंग, लोग परेशान
एसडीए में 90 फीसदी तक पार्किंग पड़ी है खाली
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार की गई ऑकलैंड और एसडीए परिसर पार्किंग के संचालन में कई खामियां सामने आई हैं। लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने मंगलवार को दोनों पार्किंग का निरीक्षण किया।
इस दौरान कहीं वाहन बिना किसी जांच के अंदर-बाहर आते मिले तो कहीं पार्किंग स्लॉट में गाड़ियां बेतरतीब ढंग से खड़ी पाई गईं। आयुक्त पार्किंग में कर्मचारी तैनात करने के भी निर्देश दिए हैं। एसडीए परिसर कसुम्पटी की पार्किंग में करीब 90 फीसदी जगह खाली थी जबकि कई वाहन पार्किंग के बाहर सड़क किनारे खड़े मिले। निरीक्षण के दौरान नगर निगम का कोई कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं था। नगर निगम को दोनों पार्किंग के संचालन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि पार्किंग शुल्क चुकाने के बावजूद उन्हें वाहन खड़े करने के लिए उचित जगह नहीं मिल रही है। इसके बाद मंगलवार को आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ऑकलैंड पार्किंग में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वाहन बिना किसी प्रभावी जांच और नियंत्रण के अंदर-बाहर आ रहे हैं। कई बाहरी राज्यों के वाहन भी टैक्सी पार्किंग में खड़े मिले। इसके अलावा पार्किंग स्लॉट की मार्किंग भी सही तरीके से नहीं की गई थी। कई वाहन ऊपरी मंजिल तक जाने वाले रास्ते पर ही खड़े किए जा रहे थे।
पार्किंग स्लॉट भी इस तरह बनाए थे कि वाहनों को मोड़ने और बाहर निकालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही थी। एक पार्किंग स्लॉट उद्घाटन बोर्ड के ठीक सामने बना दिया है, जिससे वहां उपलब्ध जगह का भी सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। पार्किंग में फ्लोर के अनुसार लेआउट और बैरियर की व्यवस्था भी नहीं मिली।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद नगर निगम ने दोनों पार्किंग की व्यवस्था सुधारने के लिए छह बिंदुओं पर काम करने के निर्देश दिए हैं। अब हर पार्किंग स्लॉट को अलग नंबर दिया जाएगा और संबंधित स्लॉट पर वाहन का नंबर भी अंकित होगा। वाहन मालिक को केवल उसी निर्धारित स्लॉट में गाड़ी खड़ी करनी होगी, जिस पर उसकी गाड़ी का नंबर दर्ज होगा। निगम यह भी सुनिश्चित करेगा कि स्लॉट की मार्किंग करने से पहले वहां वाहनों के आसानी से प्रवेश और निकासी के लिए पर्याप्त जगह हो। बड़ी पार्किंग के लिए फ्लोर के अनुसार लेआउट तैयार कर प्रवेश द्वार पर लगाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को आसानी से पता चल सके कि किस मंजिल पर पार्किंग की जगह उपलब्ध है। इसके अलावा वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे
पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि वाहनों की सुरक्षा और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। नगर निगम ने सभी निर्देशों को 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके एक सप्ताह बाद व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। अधिशासी अभियंता (मार्ग एवं भवन), संपदा शाखा और परियोजना शाखा को इन निर्देशों का समयबद्ध तरीके से पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।