फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Auckland House School's Samarth became the best player

Shimla News: ऑकलैंड हाउस पाठशाला के समर्थ बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Auckland House School's
Samarth became the best player
ऑकलैंड हाउस बॉयज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र ।संवाद
खेल दिवस में शानदार प्रदर्शन कर पाया सम्मान
विज्ञापन

शाश्वत ठाकुर ने जीता सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में शनिवार को वरिष्ठ वर्ग के वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब समर्थ सावंत ने जीता। इस अवसर पर विशेष सचिव विवेक भाटिया (आईएएस) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


खेल दिवस में स्किपिंग रेस, बास्केटबाल ट्रेल रेस, फ्लैट रेस, बैटन रिले, बाल रिले, स्केटिंग रेस, म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी जैसे रोचक खेल शामिल हुए। शिक्षक बनाम छात्र और अभिभावकों के बीच भी मुकाबले हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई जिसके बाद छात्रों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान छात्रों ने डंबल पीटी, योग, लाठी पीटी, ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। स्पर्धा में डायरेंट हाउस ने पहला स्थान हासिल किया। मैथ्यू हाउस ने दूसरा, फ्रेंच हाउस ने तीसरा और लैफरॉय हाउस ने चौथा स्थान पाया। कशोनिश ने सर्वश्रेष्ठ ताइक्वांडो का मुकाबला जीता, शाश्वत ठाकुर ने सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब हासिल किया। प्रवीणता कप में डायरेंट हाउस ने पहला, मैथ्यू हाउस ने दूसरा और लैफरॉय ने तीसरा स्थान पाया। मार्चिंग कप में लैफरॉय हाउस ने पहला, डायरेंट हाउस ने दूसरा, फ्रेंच हाउस और मैथ्यू हाउस ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। प्रधानाचार्य जॉन ने कहा कि जीतना ही सब कुछ नहीं होता, बल्कि भागीदारी और टीम भावना सबसे ज्यादा मायने रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article