फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   atul maheshwari chhatravritti 2022 exam at five centres in himachal pradesh on 20 November 2022

हिमाचल: पांच केंद्रों में कल होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

Sat, 19 Nov 2022 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Nov 2022 05:47 PM IST
सार

परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। 

विज्ञापन
atul maheshwari chhatravritti 2022 exam at five centres in himachal pradesh on 20 November 2022
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के दूसरे चरण का आयोजन रविवार को होगा। हिमाचल के पांच केंद्रों शिमला, धर्मशाला, मंडी, चंबा और नाहन में सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा।

विज्ञापन


शिमला में 79, धर्मशाला में 48, मंडी में 51, चंबा में 76 और नाहन में पांच बच्चे परीक्षा देंगे। 9वीं से 12वीं कक्षा तक लगभग 259 विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन


दृष्टिहीन लेकर आएं सहायक
दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि सहायक आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण जानकारियां
- एक ही लिखित परीक्षा होगी।
- परीक्षा का समय सुबह 11.00 बजे से 12.30 तक है।
- परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
- प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर आएं
- परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। नीला या काला डॉट पेन साथ लाएं।
- परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed