फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attack on Drugs: With headscarves tied and sticks in hand, women turn guardians—watch the video.

नशे पर वार: सिर पर ढाठू, हाथ में डंडा लेकर झगटान पंचायत की महिलाएं बनीं पहरेदार, देखें वीडियो

Sat, 23 May 2026 11:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जुब्बल (रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जुब्बल (रोहड़ू)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 11:28 AM IST
सार

 गांव की महिलाएं रातभर जागकर पंचायत की सीमाओं पर सड़क में पहरा दे रही हैं, जिससे गांव में नशे का जहर न पहुंच सके। महिलाओं के इस जज्बे और जागरूकता की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

विज्ञापन
attack on Drugs: With headscarves tied and sticks in hand, women turn guardians—watch the video.
झगटान पंचायत की महिलाएं बनीं पहरेदार। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिर पर ढाठू (पारंपरिक स्कार्फ) और हाथ में डंडा लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की जुब्बल तहसील की झगटान पंचायत की महिलाओं ने नशे के खिलाफ प्रेरणादायक और साहसिक अभियान छेड़ा है। गांव की महिलाएं रातभर जागकर पंचायत की सीमाओं पर सड़क में पहरा दे रही हैं, जिससे गांव में नशे का जहर न पहुंच सके। महिलाओं के इस जज्बे और जागरूकता की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। पंचायत चुनाव के बीत सिर पर पारंपरिक ढाठू, हाथों में डंडे, मोबाइल फोन और टॉर्च लेकर महिलाएं रात को पूरी सतर्कता के साथ नाकेबंदी कर रही हैं। पंचायत क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच कर रही हैं और शक होने पर पुलिस को सूचित कर रही हैं। सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि इस मुहिम में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भी डटी हैं।

विज्ञापन

महिला मंडल की प्रधान स्नेहा झेकटा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। इसे शराब और लालच से दूषित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग युवाओं को नशे की ओर धकेलकर मतदान को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पंचायत की महिलाएं गांव के भविष्य को खराब नहीं होने देंगी। इसके लिए महिलाओं ने समय के आधार पर अपनी ड्यूटी देने के लिए ग्रुप तैयार किए हैं। कोई संदिग्ध या बाहर का व्यक्ति लगे, तो उसका पता पूछकर पड़ताल की जा रही कि वह किससे मिलने या किसके घर मेहमान जा रहा है। इसके बाद ही नाके से आगे जाने दिया जा रहा है। महिलाओं की सतर्कता का असर पहले भी देखने को मिला है। 24 अप्रैल की रात को महिलाओं ने नाकेबंदी के दौरान एक वाहन से शराब की 84 बोतलें बरामद कर आरोपी को पुलिस के हवाले किया। इस साहसिक कार्य के लिए पंचायत ने महिलाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया। अब वे पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिसाल बनी महिलाओं की टोली


इस अभियान में स्वयं सहायता समूह की प्रधान प्रभा भागटा, आशा मोल्टा, चुन्नू देवी, अनुराधा, शकुंतला देवी, रोशनी देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता, रितु चौहान समेत कई महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि झगटान की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि जब महिलाएं समाजहित के लिए खड़ी होती हैं, तो बड़े से बड़ा बदलाव संभव हो जाता है। नशे के खिलाफ महिलाओं की यह जागरूकता और एकता पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल बन गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed