फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attack on Congerss Counseller at Shimla.

शिमला में कांग्रेसी पार्षद पर जानलेवा हमला, गुस्साई भीड़ ने पीटे आरोपी

Wed, 14 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Attack on Congerss Counseller at Shimla.

शिमला में मल्याणा वार्ड के कांग्रेस पार्षद कुलदीप ठाकुर पर शनान में कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। पार्षद के चेहरे पर पत्थर मार कर इनकी नाक की हड्डी तोड़ दी। हमलावरों की उम्र 19 से 21 साल के बीच बताई जा रही है और शिमला शहर के ही एक स्थानीय कॉलेज के छात्र हैं।

विज्ञापन


हमलावरों की संख्या आधा दर्जन बताई जा रही है। कुछ आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कसुम्पटी के विधायक और चार पार्षद सैकड़ों लोगों के साथ थाना ढली पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कुलदीप शनान में अपने घर के समीप गाड़ी पार्क कर रहे थे। उसी समय युवक उनके पास आए और कहने लगे कि उन्हें भट्ठाकुफर या ढली टनल तक गाड़ी में लिफ्ट दे दें। इस पर पार्षद ने कहा कि वह पहले ही घर के लिए काफी लेट हो गए हैं इसलिए वह अभी लिफ्ट नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर आरोपी भड़क गए और पार्षद के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक हमलावर ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। यह पत्थर उनके नाक पर आकर लगा। पत्थरों से पीटने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पार्षद को अस्पताल ले जाया गया वहां एक्सरे में नाक फैक्चर होने की बात सामने आई है।

अगली सुबह भीड़ ने पीट डाले आरोपी

Attack on Congerss Counseller at Shimla.

पार्षद पर हुए हमले से स्थानीय लोग भड़क गए। मंगलवार सुबह उन्हें आरोपी शनान में दिखे, उन्हें देखते ही भीड़ ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर आकर भीड़ के चुंगल से आरोपियों को बचाया।

इनमें से चार आरोपियों का आईजीएमसी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी भजन देव नेगी थाना ढली पहुंचे और गुस्साई भीड़ को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।

विधायक ने कहा हमलावरों को करें गिरफ्तार
पार्षद पर हमले की खबर सुनकर कसुम्पटी विधानसभा के विधायक अनिरुद्ध सिंह, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, प्रवीण कुमार, आलोक  पठानिया औैर दीपक रोहाल सहित लोग थाना ढली पहुंचे और पुलिस ने तुरंत हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोपियों ने भी पूछताछ के दौरान माना कि लिफ्ट को लेकर विवाद हुआ था।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
पार्षद पर हुए हमले की स्थानीय लोगों ने कड़ी निंदा की है लोगों का कहना है कि जब पार्षद ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की गश्त सुचारु हो तो इस तरह की वारदातों पर अंकुश लग सकता है।  

आरोपियों को थाने के बाहर पीटने को उतारू थी भीड़  
चार आरोपियों का आईजीएमसी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। ढली थाना के बाहर जुटी भीड़ पार्षद पर हुए हमले से गुस्से में थी। वह हमलावरों के आने के इंतजार में थी। इस बात की भनक पुलिस को लग गई और उन्हें थाना ढली में न लाकर छोटा शिमला थाना शिफ्ट कर दिया। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है उनसे पूछताछ चल रही है।

पार्षद की शिकायत पर दर्ज किया केस : नेगी
एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि पार्षद की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पार्षद का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही एफआईआर में कुछ धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed