फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   atrocities on old woman in sarkaghat in mandi in himachal pradesh

वृद्ध महिला से क्रूरता मामले में बेगुनाह को फंसा रही है पुलिस

Thu, 21 Nov 2019 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Nov 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
atrocities on old woman in sarkaghat in mandi in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सरकाघाट के समाहल गांव में छह नवंबर को वृद्ध महिला से क्रूरता मामले में सेवानिवृत्त कै. हेम सिंह ने मंडी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बिलासपुर परिधिगृह में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया और अपने बेटे की रिहाई के लिए एसपी साक्षी वर्मा को ज्ञापन सौंपा। सेवानिवृत्त कै. हेम सिंह ने बताया कि 6 नवंबर को सरकाघाट के समाहल गांव में कुछ ग्रामीणों की ओर से वृद्ध महिला से मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने से वह भी दुखी हैं।

विज्ञापन


घटना की कड़ी निंदा करते हैं। मामले में पुलिस ने उनके बेगुनाह बेटे मनोज को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन उनका बेटा अपने गांव में था। उनका कहना है कि उनकी बेटी की शादी समाहल गांव में हुई है।
विज्ञापन


पत्नी की बहन भी उसी गांव में है। ऐसे में उनका वहां आना-जाना होता है। सात नवंबर को उनका बेटा मां को लेकर समाहल गांव के मंदिर गया था। वह मां के साथ 8 और 9 नवंबर को वहीं रुका। तभी पुलिस ने 9 नवंबर रात को उसे समाहल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उसका बेटा निर्दोष है। घटना वाले दिन वह अपने गांव में था। समाहल मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग कर रहा था। वह सिविल इंजीनियर है। साथ में लोनिवि का ठेकेदार भी है। उन्होंने मंडी पुलिस से मांग की थी कि मनोज के मोबाइल की 6 नवंबर की सीडीआर निकालें और लोकेशन चैक करें कि वह उस दिन कहां था, लेकिन पुलिस ने न तो उनके बेटे को रिहा किया और न ही सीडीआर निकाली।

इस कारण उनका बेटा बेगुनाह होते हुए भी सजा काट रहा है। उन्होंने एसपी साक्षी वर्मा से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस दौरान एक्स सूबेदार बुद्धि सिंह, सूबेदार बलदेव, कै. सीताराम, कै. विजयपाल और नीरज मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed