फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt installed water atm in shimla

साफ पानी पीना है तो बनवाना होगा एटीएम कार्ड!

Mon, 28 Jul 2014 01:45 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt installed water atm in shimla

हिमाचल की राजधानी शिमला में अब साफ पानी पीने के लिए लोगों को एटीएम कार्ड बनवाने होंगे। शिमला में पहली बार सोमवार से वॉटर एटीएम खुलेंगे। लोगों को आधुनिक फूड ग्रेड पैकिंग की वॉटर बॉटल में पानी मिलेगा।

विज्ञापन


इस तरह से देश विदेश से आने वाले सैलानियों को भी अब मात्र 50 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से शुद्ध पानी मिलेगा। इससे पूर्व सैलानी 20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिनरल वॉटर खरीदने को मजबूर होते थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुबह दस बजे रिज मैदान पर वाटर एटीएम का लोकार्पण करेंगे। एटीएम पर लगने वाली कंप्यूटर स्क्रीन पर पानी की शुद्धता के स्तर का पता चल सकेगा। अल्ट्रा वॉयलट फिल्टर से पानी शुद्ध होगा। 50 पैसे में एक लीटर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 रूपए के कार्ड में मिलेगा 50 लीटर का बैलेंस

Himachal govt installed water atm in shimla

100 रुपये के कार्ड में 50 लीटर वाटर बैलेंस, एक एटीएम कार्ड और प्लास्टिक की बजाय आधुनिक फूड ग्रेड पैकिंग की एक वाटर बॉटल भी दी जाएगी।

50 रुपये के कार्ड में 50 लीटर वाटर बैलेंस और एक एटीएम कार्ड मिलेगा। एटीएम कार्ड की वेलिडिटी लाइफ टाइम होगी। रिज पर लगने वाली एटीएम में ही कार्ड रिचार्ज हो जाएंगे। एटीएम पर नकद राशि देकर पेपर कप में भी लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिल जाएगा।

रिज के बाद यहां भी लगेंगे वॉटर एटीएम

Himachal govt installed water atm in shimla
रिज मैदान के बाद वाटर एटीएम को विकासनगर में हरी हर मंदिर के पास और टुटीकंडी आईएसबीटी में लगाया जाएगा।

वाटर एटीएम लगाने वाली पीरामल, सर्व जल कंपनी के प्रतिनिधि अक्षत शुक्ला ने बताया है कि प्लास्टिक को इस योजना से पूरी तरह से दूर रखा गया है। शहर की जनता को इस योजना से फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed