{"_id":"61fe88726b03a74bc5747ba8","slug":"atal-university-mbbs-and-bds-counseling-date-extended-in-medical-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल यूनिवर्सिटी: मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस काउंसलिंग की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल यूनिवर्सिटी: मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस काउंसलिंग की तिथि बढ़ी
Sat, 05 Feb 2022 07:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Feb 2022 07:54 PM IST
सार
प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते विवि प्रबंधन ने इसे अब सात फरवरी तक कर दिया है। दूसरे चरण की काउंसलिंग 10 से 12 फरवरी तक होगी। प्रथम चरण के खाली रही सीटों की सूची 9 फरवरी को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक ने एमबीबीएस और बीडीएस के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया 7 फरवरी तक बढ़ा दी है। पहले चरण की काउंसलिंग 2 से 5 फरवरी तक होनी थी। प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते विवि प्रबंधन ने इसे अब सात फरवरी तक कर दिया है।
विज्ञापन
दूसरे चरण की काउंसलिंग 10 से 12 फरवरी तक होगी। प्रथम चरण के खाली रही सीटों की सूची 9 फरवरी को लगाई जाएगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग 10 से 12 फरवरी तक होगी। द्वितीय चरण की सूची 18 फरवरी को लगाई जाएगी। दूसरे राउंड की एडमिशन 21 से 24 फरवरी तक होगी। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अमर नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन