{"_id":"61bc7740c5e9ac4c5c503c1d","slug":"atal-tunnel-rohtang-closed-for-maintenance-work-on-monday-anh-thrusday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हफ्ते में दो दिन ढाई घंटे बंद रहेगी अटल टनल रोहतांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हफ्ते में दो दिन ढाई घंटे बंद रहेगी अटल टनल रोहतांग
Fri, 17 Dec 2021 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:16 PM IST
सार
टनल में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए इसका रखरखाव किया जाता है। वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण मरम्मत करना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस हजार फीट की ऊंचाई पर बनी अटल टनल रोहतांग अब सप्ताह में दो दिन ढाई घंटे के लिए बंद रहेगी। वाहनों की भारी संख्या से टनल पर दबाव बढ़ा है। इस कारण टनल की निरंतर मरम्मत करना जरूरी है। ऐसे में बीआरओ ने 20 दिसंबर से सोमवार और गुरुवार को एक-एक घंटे के बजाय ढाई घंटे के लिए टनल को बंद रखने का निर्णय लिया है। टनल सुबह सात से साढ़े नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टनल में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए इसका रखरखाव किया जाता है। वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण मरम्मत करना आवश्यक हो गया है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि अब अटल टनल रोहतांग सप्ताह में दो दिन सुबह ढाई घंटे के लिए बंद रहेगी। सुबह सात से साढ़े नौ बजे तक टनल होकर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन