फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Tunnel Rohtang: Atal Tunnel became favorite place of foreign guests, 5377 arrived in 2022

Atal Tunnel Rohtang: विदेशी मेहमानों की पसंदीदा जगह बनी अटल टनल, 2022 में पहुंचे 5377

Tue, 09 May 2023 12:03 PM IST
Krishan Singh रतन कटोच, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
रतन कटोच, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 May 2023 12:03 PM IST
सार

 अटल टनल रोहतांग विदेशी मेहमानों की भी पसंदीदा जगह बन गई है। पिछले साल अटल टनल रोहतांग सहित लाहौल घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Atal Tunnel Rohtang: Atal Tunnel became favorite place of foreign guests, 5377 arrived in 2022
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल टनल रोहतांग को निहारने के लिए जहां साल दर साल देशभर से आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अटल टनल रोहतांग विदेशी मेहमानों की भी पसंदीदा जगह बन गई है। पिछले साल अटल टनल रोहतांग सहित लाहौल घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। विदेशी मेहमानों में अटल टनल रोहतांग का क्रेज बरकरार है। वर्ष 2021 में अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल में महज 345 पर्यटक ही पहुंच पाए थे, जबकि वर्ष 2022 में लाहौल घाटी में आने वाले विदेशी पर्यटकों की यह संख्या बढ़कर 5377 हो गई है। इस साल विदेशी मेहमानों की संख्या में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


गौर रहे कि अटल टनल रोहतांग को पार कर लाहौल की बर्फीली वादियों में पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों को यहां का माहौल खूब रास आ रहे हैं। विदेशी मेहमान मनाली में रुकने के बाद अटल टनल रोहतांग देखने पहुंच रहे हैं। इसके बाद लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू, कोकसर, धार्मिक पर्यटन स्थल त्रिलोकीनाथ, मृकुला माता मंदिर सहित अन्य जगह पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि अटल टनल रोहतांग के माध्यम से विदेशी मेहमानों को लाहौल घाटी में पहुंचना काफी आसान हो गया है। सर्दियों के दिनों में अटल टनल रोहतांग के माध्यम से लाहौल घाटी देश दुनिया से जुड़ी रहती है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि वर्ष 2021 में जिले में 345 विदेशी पर्यटक, जबकि वर्ष 2022 में 5733 विदेशी पर्यटकों ने लाहौल-स्पीति का रुख किया है। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed