{"_id":"65dde4916fb6724b270981a4","slug":"atal-tunnel-restored-for-tourists-will-be-able-to-go-only-in-four-by-four-vehicles-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैलानियों के लिए अटल टनल बहाल, फोर बाई फोर वाहनों में ही जा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैलानियों के लिए अटल टनल बहाल, फोर बाई फोर वाहनों में ही जा सकेंगे
Tue, 27 Feb 2024 07:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:04 PM IST
सार
प्रशासन ने सोलंगनाला से आगे फोर बाई फोर वाहनों के लिए अटल टनल तक जाने की अनुमति दी है। हालांकि, पर्यटकों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कोने-कोने से मनाली की बर्फीली वादियों का लुत्फ लेने आए पर्यटक अब अटल टनल रोहतांग का दीदार कर सकेंगे। सैलानी 28 दिन बाद टनल के आसपास बर्फ का दीदार कर पाएंगे। प्रशासन ने सोलंगनाला से आगे फोर बाई फोर वाहनों के लिए अटल टनल तक जाने की अनुमति दी है। हालांकि, पर्यटकों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। पर्यटक सुबह 10:00 बजे से 4:00 चार बजे तक ही सोलंगनाला की के लिए आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
सोलंगनाला तक सभी प्रकार के वाहन जा रहे हैं। मंगलवार को पर्यटकों ने भारी संख्या में सोलंगनाला पहुंचकर बर्फ के बीच अठखेलियां की। सोलंगनाला से फातरु तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। दोपहर के समय फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल के साउथ पोर्टल तक पहुंचे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल बहाल है। ब्लैक आइस के कारण फिलहाल फोर बाई फोर वाहनों में ही पर्यटक जा सकते हैं, अन्य वाहनों को सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन