{"_id":"63078aee42461f31db071d8f","slug":"atal-pension-yojana-extended-till-31-march-2023-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Pension Yojana: हिमाचल में अटल पेंशन योजना 31 मार्च 2023 तक बढ़ाई, सम्मेलन में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Pension Yojana: हिमाचल में अटल पेंशन योजना 31 मार्च 2023 तक बढ़ाई, सम्मेलन में हुआ फैसला
Thu, 25 Aug 2022 08:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Aug 2022 08:18 PM IST
सार
श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों और श्रम सचिवों के दो दिवसीय राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भाग लिया। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
विज्ञापन
श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों और श्रम सचिवों के दो दिवसीय राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भाग लिया। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने की। बिक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान लाभार्थियों और नए लोगों को पेंशन देने के लिए प्रदेश में अटल पेंशन योजना को 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाया गया है। वर्ष 2022-23 में इस पर लगभग 20 करोड़ व्यय किए जाएंगे। प्रदेश में इस योजना के तहत एक लाख लोगों को पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कामगारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें विभिन्न लाभ प्रदान करने के दृष्टिगत ई-श्रम पोर्टल विकसित किया है। ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 20.87 लाख कामगारों को पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें प्रदेश ने 19.13 लाख कामगारों के पंजीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर कामगारों के पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त करने में हिमाचल देश भर के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रदेश सरकार अटल पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार की मौजूदा अंशदान सीमा को दो हजार रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया है।
विज्ञापन