{"_id":"6370ddf1b82f723dee4ee461","slug":"atal-medical-university-mandi-mbbs-bds-second-round-final-merit-list-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल विवि: एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल विवि: एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी
Sun, 13 Nov 2022 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:38 PM IST
सार
प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों और चार डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस की 183 और बीडीएस की 240 सीटें भरी जानी हैं, जिसके लिए विवि की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भर में एमबीबीएस और बीडीएस की खाली बची सीटों को भरने के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि की ओर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग करवाई जा रही है। दूसरे राउंड के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। विवि की ओर से एचपी कोटा, प्रबंधन कोटा और एनआरआई सभी कोटों में अभ्यर्थियों के नामों की लिस्ट वेबसाइट पर डाल दी है।
विज्ञापन
यहां पर अभ्यर्थी अपना नाम देख सकते हैं और इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों और चार डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस की 183 और बीडीएस की 240 सीटें भरी जानी हैं, जिसके लिए विवि की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक एचपी कोटे में 1,794 अभ्यर्थियों को, जबकि प्रबंधन कोटे में 924 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एनआरआई कोटे में भी 142 नामों की सूची जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड की काउंसलिंग में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 14 नवंबर ऑनलाइन कॉलेज च्वाइस और अन्य औपचारिकताएं पूरा करने का अंतिम दिन होगा। 15 नवंबर को सीटों का आवंटन शुरू होगा।
विज्ञापन