{"_id":"650da1975c939b821a077976","slug":"atal-medical-university-another-chance-to-do-mbbs-bds-and-nursing-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग करने के लिए एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग करने के लिए एक और मौका
Sat, 23 Sep 2023 11:08 AM IST
Krishan Singh
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:08 AM IST
सार
ऑनलाइन काउंसलिंग के तीन-तीन राउंड होने के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने स्ट्रे राउंड करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के पास एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग की पढ़ाई करने का एक और सुनहरा मौका है। ऑनलाइन काउंसलिंग के तीन-तीन राउंड होने के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने स्ट्रे राउंड करवाने का निर्णय लिया है। एमबीबीएस और बीडीएस के इस बार केवल तीन राउंड ही करवाने के आदेश इंडियन मेडिकल काउंसलिंग से मिले थे, लेकिन इसके बाद भी कुछ सीटें खाली बची हैं, जिनको भरने के लिए विवि ने स्ट्रे राउंड करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
खाली सीटों की बात करें तो बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की करीब 500 सीटें अभी भी खाली हैं। ये खाली सीटें हिमाचल प्रदेश में अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक के अधीन चल रही 45 नर्सिंग कॉलेजों में हैं। इनको भरने के लिए विवि अब अंतिम स्ट्रे राउंड करवाने जा रहा है।
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस की बात की जाए तो एमबीबीएस की 12 और बीडीएस की 18 सीटों को भरने के लिए स्ट्रे राउंड शुरू होने जा रहा है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि नर्सिंग की 500 और एमबीबीएस व बीडीएस की 30 सीटों को भरने के लिए अब स्ट्रे राउंड करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इन मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में खाली हैं सीटें
खाली सीटों की बात की जाए तो एमबीबीएस की 11 सीटें निजी क्षेत्र के महर्षि मार्केंडेश्वर मेडिकल कॉलेज कुमारहट्टी सोलन की हैं। एक सीट सरकारी क्षेत्र के डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की है। वहीं, डेंटल कॉलेजों में सात सीटें राजकीय डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में, हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में चार, भोजिया डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में तीन और हिमाचल इंस्टीच्यूट ऑफ डेंटल साइंसिज पांवटा साहिब में चार सीटें खाली हैं।