फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical and research university nerchowk MD MS DNB counselling together

AMRU Mandi: एमडी, एमएस, डीएनबी और एमडीएस की काउंसलिंग इस बार एक साथ

Wed, 02 Aug 2023 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Aug 2023 05:40 PM IST
सार

फर्स्ट राउंड में प्रोविजन सीटों का आवंटन 14 अगस्त और फाइनल आवंटन 12 अगस्त को होगा। आवंटित सीटों पर ज्वाइनिंग 19-20 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
Atal Medical and research university nerchowk MD MS DNB counselling together
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल के सभी पीजी कोर्स के लिए अटल मेडिकल एवं रिसर्च विश्वविद्यालय की ओर से इस बार एक साथ काउंसलिंग करवाई जा रही है। विवि ने एमडी, एमएस, डीएनबी और एमडीएस कोर्स के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले साल सभी कोर्स की काउंसलिंग अलग-अलग तिथियों में करवाई गई थी, इसके चलते कक्षाएं देरी से शुरू हुईं। इसी को देखते हुए इस बार एक साथ काउंसलिंग करवाई जा रही है ताकि कक्षाएं जल्दी शुरू हो सकें। ऐसे में अभ्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उचित समय भी मिल पाएगा।
विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग तीन राउंड में करवाई जाएगी। पहले राउंड के लिए प्रोविजनल कंबाइंड एवं कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट 5 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं, फाइनल कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट सात अगस्त को जारी होगी। विभिन्न कॉलेजों में च्वाइस के लिए अभ्यर्थियों को 8 से 10 अगस्त तक का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्स्ट राउंड में प्रोविजन सीटों का आवंटन 14 अगस्त और फाइनल आवंटन 12 अगस्त को होगा। आवंटित सीटों पर ज्वाइनिंग 19-20 अगस्त को होगी। पहले राउंड की खाली बची सीटों की सूची 21 अगस्त को डिस्पले होगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे राउंड के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


इस बार मेडिकल के सभी पीजी कोर्स के लिए एक साथ काउंसलिंग करवाई जा रही है। काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी शेड्यूल मुताबिक काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 21 अगस्त से पूर्व पहले राउंड की काउंसलिंग पूरी करवाई जाएगी और इसके बाद दूसरे-तीसरे चरण की काउंसलिंग होगी। - डॉ. प्रवीण शर्मा, परीक्षा नियंत्रक अटल मेडिकल एवं रिसर्च विश्वविद्यालय मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed