फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Atal Bhiari bajpai statute install in Hpu

हिमाचल विवि परिसर में लगेगी अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति

Mon, 24 May 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Atal Bhiari bajpai statute install in Hpu
विवि के स्थापना दिवस 22 जुलाई को प्रतिमा का अनावरण करने का लक्ष्य
विज्ञापन

पुस्तकालय के सामने लगाई जाएगी यह प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी। विवि परिसर के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत प्रतिमा को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। परिसर में यह दूसरी प्रतिमा होगी।
विवि परिसर में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुलपति कार्यालय के बाहर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा स्थापित की थी। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद इस मूर्ति के लिए पुस्तकालय के सामने स्थान चिन्हित कर दिया है। यहां मूर्ति के लिए करीब 15 फुट ऊंचा आरसीसी का आधार पिल्लर पर बनाया जा रहा है। इसके ऊपर करीब सात फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जानी है।
विज्ञापन

प्रतिमा बनाने को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस 22 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके अनावरण के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को परिसर में बुलाने की योजना है। प्रतिमा के निर्माण का जिम्मा विजुअल आर्ट विभाग के प्रो. हिम चटर्जी को दिया है, जो परिसर सौंदर्यीकरण कमेटी के चेयरमैन भी है। मूर्ति को परिसर में ही तैयार किया जाएगा जो आरसीसी की होगी। इसके लिए आवश्यक सामग्री मंगवाई जा चुकी है लेकिन दिल्ली में लॉक डाउन और इसके लिए कारीगर उपलब्ध न होने से मूर्ति निर्माण में कुछ और समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति के साथ झरना भी बनेगा
बाजपेयी मूर्ति के साथ एक झरना भी बनाया जाना है। इस निर्माण में सात से दस लाख रुपये खर्चा आने का अनुमान है। शहर में यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी प्रतिमा होगी। एतिहासिक रिज मैदान पर भी उनकी प्रतिमा लगाई गई है। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार का कार्यकाल दो अगस्त को पूरा होना है, इससे पहले ही 22 जुलाई तक प्रतिमा का निर्माण पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed