फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   At 30.5 degrees Celsius Shimla records hottest day of the season after Eight years

Himachal Pradesh weather: शिमला में आठ साल बाद गुजरा सीजन का सबसे गर्म दिन

Sun, 15 May 2022 09:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 May 2022 09:03 PM IST
सार

शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले वर्ष 2014 में इसी दिन अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा था।

विज्ञापन
At 30.5 degrees Celsius Shimla records hottest day of the season after Eight years
बच्चे को छाते से ढककर शिमला के रिज मैदान से गुजरता दंपती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को आठ साल बाद सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन में पहली बार शिमला का पारा 30 से पार हुआ है। इससे पहले वर्ष 2014 में इसी दिन अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा था। 

विज्ञापन


उधर, ऊना जिला दिल्ली की तरह तप रहा है। जिले का अधिकतम पारा 44 डिग्री पहुंच गया, जबकि दिल्ली में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कांगड़ा का पारा भी 40 डिग्री से पार हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 16 से 19 मई तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।  
विज्ञापन


मौसम के ठंडा रहने के लिए मशहूर हिमाचल प्रदेश की आबोहवा इन दिनों बदल गई है। पर्यटक यहां पर मैदानों की गर्मी से निजात पाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन यहां का मौसम देखकर वे हैरान हैं। रविवार को कांगड़ा का अधिकतम तापमान 41, हमीरपुर का 40, चंबा का 39 और धर्मशाला का 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बारिश, ओले गिरने का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 16 और 17 मई को बारिश, ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश, ओले और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed