फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Asthma on the Rise Among Children Aged 6–12: Do Not Ignore the Symptoms

Himachal: छह से 12 साल के बच्चों में बढ़ रहा अस्थमा, लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ये हैं कारण

Wed, 06 May 2026 10:27 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 May 2026 10:27 AM IST
सार

आमतौर पर अस्थमा श्वासतंत्र में सूजन और संकुचन के कारण होते हैं। इससे सांस में कठिनाई होती है। इसी के साथ बच्चों में लाइफस्टाइल में भी बड़ा बदलाव आ जाता है। 

विज्ञापन
Asthma on the Rise Among Children Aged 6–12: Do Not Ignore the Symptoms
बच्चों में बढ़ रहा अस्थमा(सांकेतिक)। - फोटो : Freepik

विस्तार

खेलने-कूदने की उम्र में वातावरणीय बदलाव से छह से 12 साल के बच्चे भी अस्थमा की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों के अस्थमा के लक्षण वयस्कों से काफी अलग हैं। आमतौर पर अस्थमा श्वासतंत्र में सूजन और संकुचन के कारण होते हैं। इससे सांस में कठिनाई होती है। इसी के साथ बच्चों में लाइफस्टाइल में भी बड़ा बदलाव आ जाता है। वहीं, जल्द थकान होना अस्थमा का बड़ा कारण है। पीड़ित बच्चे सामान्य शारीरिक गतिविधियों से बचने की कोशिश करते हैं। अब हर मौसम में अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन

पीढ़ी दर पीढ़ी भी चलती है बीमारी
पहले ज्यादातर सर्दी के मौसम में धुंध होने के दौरान ऐसे मामले अस्पतालों में बढ़ते थे, लेकिन अब सर्दी, सूखे, पोलन और एलर्जी के दौरान भी अस्थमा के पीड़ित मरीजों में इजाफा हो रहा है। धूल-मिट्टी भी अस्थमा का कारण बन रहे हैं।  स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार पीढ़ी दर पीढ़ी भी बीमारी चलती है। पूर्व रजिस्ट्रार आईजीएमसी और विशेषज्ञ डीडीयू अस्पताल डॉ. अंकुर धर्माणी ने कहा कि बच्चों में अस्थमा के लक्षण वयस्कों से काफी अलग हैं। बच्चों में अस्थमा का प्रभावी इलाज दवाइयों, आहार और वातावरणीय नियंत्रण के संयोजन से संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में अस्थमा के लक्षण
-शारीरिक गतिविधियों में कमी
-सांस में लगातार कठिनाई
-सुबह व रात में खांसी का बढ़ना
-श्वसन तंत्र में सूजन
-श्वसन नलिकाओं के संकुचन के कारण घरघराहट की आवाज आना
-सीने में जकड़न या बंद होना
-आवश्यकता से अधिक श्वास

विज्ञापन

इन खाद्य पदार्थों से करना चाहिए परहेज
विशेषज्ञ के अनुसार दूध, अंडे, मूंगफली, गेहूं और सोया जैसे कुछ खाद्य पदार्थ अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। यदि बच्चे को इन खाद्य पदार्थों से एलर्जी है तो इनका सेवन नहीं करने देना चाहिए। अधिक नमक और शक्कर अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed