फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly winter session: This time there will be no dharna-demonstration in Zoravar Stadium

विधानसभा शीत सत्र: इस बार जोरावर स्टेडियम में नहीं होंगे धरने-प्रदर्शन

Thu, 09 Dec 2021 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Dec 2021 06:15 PM IST
सार

 धरना-प्रदर्शन के लिए जोरावर स्टेडियम जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों को रास्ते में रोक दिया जाएगा। शुक्रवार से तपोवन में पांच दिवसीय शीत सत्र शुरू हो रहा है। कोविड-19 और नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बीच शीत सत्र के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन
Assembly winter session: This time there will be no dharna-demonstration in Zoravar Stadium
प्रदर्शन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जोरावर स्टेडियम सिद्धबाड़ी में इस बार धरना-प्रदर्शन नहीं होंगे। इसके लिए मेला ग्राउंड दाड़ी को चिह्नित किया गया है। यहीं से प्रतिनिधिमंडलों के कुछ चुनिंदा लोग शटल बसों से विधानसभा परिसर तपोवन भेजे जाएंगे। धरना-प्रदर्शन के लिए जोरावर स्टेडियम जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों को रास्ते में रोक दिया जाएगा। शुक्रवार से तपोवन में पांच दिवसीय शीत सत्र शुरू हो रहा है। कोविड-19 और नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बीच शीत सत्र के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा-व्यवस्था को चाकचौबंद रखा गया है। पहली बार विरोध प्रदर्शन करने के लिए विधानसभा भवन से करीब पांच किमी दूर मेला ग्राउंड दाड़ी को चिह्नित किया गया है। यहीं लोगों सहित सत्ता और विपक्ष के लोग रैलियां कर सकेंगे। उनकी मांगें मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिनिधिमंडलों के चुनिंदा तीन-चार लोगों को ही जाने की अनुमति होगी। उन्हें अपनी गाड़ियों में न भेजकर दाड़ी मेला ग्राउंड से शटल बसों से तपोवन भेजा जाएगा। जोरावर स्टेडियम से वही व्यक्ति आगे जा सकेगा, जिसके पास विधानसभा परिसर में जाने के लिए प्रशासन से जारी पास होगा। 
विज्ञापन


जोरावर स्टेडियम के बाहर भी बनेंगे पास
विधानसभा भवन के आसपास बसे गांवों और स्थानीय लोगों को अपने वाहन ले जाने के लिए पास जारी किए गए हैं। आपात स्थिति में इन क्षेत्रों में जाने के लिए आने वाले लोगों के लिए जोरावर स्टेडियम के पास ही आईकार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है। यहां लोग आधारकार्ड दिखाकर पास बना सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडलों को रैलियां करने के लिए मेला ग्राउंड दाड़ी को चिह्नित किया गया है। यहां से चुनिंदा लोगों को शटल बसों के माध्यम से अपनी मांग या समस्या रखने के लिए विधानसभा परिसर तपोवन के लिए भेजा जाएगा। - डॉ. खुशहाल शर्मा, एसपी कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed