फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly session: Suresh Bhardwaj said - Employment to 8,719 people in the livelihood guarantee scheme

विधानसभा सत्र: सुरेश भारद्वाज बोले- आजीविका गारंटी योजना में 8,719 लोगों को रोजगार

Wed, 10 Aug 2022 04:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Aug 2022 04:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत 8,719 लोगों को रोजगार मिला है। इसके तहत 3,96,566 कार्य दिवस सुनिश्चित किए गए। शहरी निकायों ने 31 जनवरी तक 3,66,253 कार्य दिवसों का भुगतान किया है। 

विज्ञापन
Assembly session: Suresh Bhardwaj said - Employment to 8,719 people in the livelihood guarantee scheme
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत 8,719 लोगों को रोजगार मिला है। इसके तहत 3,96,566 कार्य दिवस सुनिश्चित किए गए। शहरी निकायों ने 31 जनवरी तक 3,66,253 कार्य दिवसों का भुगतान किया है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कहा कि यह योजना 16 मई, 2020 को लागू की गई। शहरी विकास विभाग ने निकायों को 2,95,86,600 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। 

विज्ञापन


हिमाचल में 691 रोगी कल्याण समितियां पंजीकृत: सैजल
हिमाचल में 691 रोगी कल्याण समितियां पंजीकृत हैं। बीते दो वर्षों से 5 करोड़ 6 लाख 16 हजार 710 रुपये की दवाइयों की खरीद की गई। दवाइयों की खरीद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं टेंडर के माध्यम से की जाती है। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने यह जानकारी विधायक संजय अवस्थी के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 
विज्ञापन


तीन सालों में 3078.915 किमी सड़कों का निर्माण: सीएम
शिमला। हिमाचल में तीन सालों में लोक निर्माण विभाग ने 3078.915 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया है। 15124.49 किलोमीटर पुरानी सड़कों की मरम्मत की गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी भाजपा विधायक रमेश चंद ध्वाला के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। सीएम ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण में 2044.21 करोड़ खर्च किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश 479 नर्सों के पद रिक्त : सैजल
शिमला। हिमाचल में नर्सों के 3,795 पद स्वीकृत हैं। इनमें 479 पद रिक्त हैं। प्रदेश में दो सरकारी और 41 निजी नर्सिंग कॉलेज हैं। नर्सिंग कॉलेजों में 120 सीटें और निजी नर्सिंग कॉलेजों में 1,650 सीटें हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने यह जानकारी विधायक रोहित ठाकुर के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed