फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly session: BJP MLA surrounded the minister of his own govt in the house on the matter of closure of buses on many routes in Chamba

विधानसभा सत्र: चंबा में कई रूटों पर बसें बंद करने पर भाजपा विधायक ने घेरे परिवहन मंत्री

Tue, 08 Mar 2022 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Mar 2022 05:39 PM IST
सार

मंगलवार को परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने चंबा के भाजपा विधायक पवन नैयर के सवाल के जवाब में कहा कि चंबा से चामुंडा वाया बनीखेत सात बसें चल रही हैं। एक बंद है। चंबा में एक और परिवहन डिपो खोलने की मांग के लिए उन्होंने विधायक को मुख्यमंत्री से मामला उठाने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि स्थानीय रूट बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
Assembly session: BJP MLA surrounded the minister of his own govt in the house on the matter of closure of buses on many routes in Chamba
भाजपा विधायक पवन नैयर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में कई रूटों पर बसें बंद करने पर भाजपा विधायक पवन नैयर ने प्रश्नकाल के दौरान परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह को खूब घेरा। विधायक ने शाम पांच बजे के बाद बसें न मिलने पर लोगों की परेशानियों से सदन को अवगत कराया। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि सवारियों की कमी के चलते प्रदेश में कई रूट बंद करने पड़े हैं। सवारियों की संख्या बढ़ते ही इन रूटों को बहाल किया जा रहा है। उन्होंने 205 नई वोल्वो बसें खरीदने पर चंबा से भी सर्विस शुरू करने का आश्वासन दिया। मंगलवार को परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने चंबा के भाजपा विधायक पवन नैयर के सवाल के जवाब में कहा कि चंबा से चामुंडा वाया बनीखेत सात बसें चल रही हैं। एक बंद है। चंबा में एक और परिवहन डिपो खोलने की मांग के लिए उन्होंने विधायक को मुख्यमंत्री से मामला उठाने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि स्थानीय रूट बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन


सदन के नेता की भूमिका में नजर आए भारद्वाज
विधानसभा सदन में मंगलवार को न तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थे और न ही बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिला के दौरे पर थे। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सदन के नेता की भूमिका में नजर आए। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से सुरेश भारद्वाज ने सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन


ठीक किए जाएंगे खराब पडे़ वाटर एटीएम : भारद्वाज
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि कुल्लू शहर में खराब पड़े वाटर एटीएम को दुरुस्त करवाया जाएगा। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान अपने क्षेत्र में वाटर एटीएम के खराब होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में वाटर एटीएम तो लगा दिए गए हैं, लेकिन ये खराब पडे़ हैं। मंत्री इन्हें या तो ठीक करें या हटा दें। उन्होंने कहा कि 15 वाटर एटीएम कोविड शुरू होने के समय से बंद पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष बाद भी विश्राम गृह न बनने पर भाजपा विधायक ने जताई नाराजगी
नाचन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने दो वर्ष बाद भी धनोटू विश्राम गृह का निर्माण कार्य पूरा न होने पर सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मार्च 2019 में इसका शिलान्यास हुआ था। मार्च 2020 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। ठेकेदार को एक वर्ष में कार्य पूरा करना था लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री की जगह जवाब देते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अगस्त 2022 तक काम पूरा होेने की संभावना है। विश्राम गृह का 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed