फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   assembly elections Preparations : BJP and Congress engaged in persuading the disgruntled leaders in Himachal

विधानसभा चुनाव की तैयारी: हिमाचल में रूठों को मनाने में जुटी भाजपा और कांग्रेस

Sat, 26 Mar 2022 11:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Mar 2022 11:26 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा और कांग्रेस पार्टी रूठों को मनाने में जुटी है। भाजपा की ओर से मंत्रियों सहित विधायकों और भाजपा नेताओं को फील्ड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। नेताओं को जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा गया है। 

विज्ञापन
assembly elections Preparations : BJP and Congress  engaged in persuading the disgruntled leaders in Himachal
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा और कांग्रेस पार्टी रूठों को मनाने में जुटी है। भाजपा की ओर से मंत्रियों सहित विधायकों और भाजपा नेताओं को फील्ड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। नेताओं को जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा गया है। भाजपा का कहना है कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस पार्टी से होना है। हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी सक्रिय है। प्रतिदिन प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

विज्ञापन


छह अप्रैल को मंडी में होने वाली केजरीवाल की रैली को लेकर आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुटी है। इसमें कई नेताओं को पार्टी में शामिल किए जाने का दावा किया जा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप का कहना है कि विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री, विधायक फील्ड में है। आम आदमी पार्टी का हिमाचल में कोई जनाधार नहीं है। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से होना है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी के पैर टिकने वाले नहीं है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस के नेता बौखलाएं हुए हैं। जनता ईमानदार पार्टी में लाना चाहती है। 
विज्ञापन


पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी ने थामा आप का दामन
कांगड़ा के नगरोटा की रहने वाली पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी कुसुम भारद्वाज ने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। भारद्वाज भारत सरकार के कई बड़े मंत्रालय वित्त, टेक्सटाइल, वाणिज्य मेें बड़ी जिम्मेदारियों को संभाला चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed