फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly elections himachal : Pratibha Singh said that Congress party will conduct survey before giving ticket

विधानसभा चुनाव: प्रतिभा सिंह बोलीं- टिकट देने से पहले सर्वे कराएगी कांग्रेस पार्टी

Wed, 11 May 2022 11:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 May 2022 11:35 AM IST
सार

प्रतिभा ने हिमाचल कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस के राजस्थान के उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर से लौटने के बाद सिरमौर जिले का दौरा करेंगी। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात कर उनके विचार जानेंगी। 

विज्ञापन
Assembly elections himachal : Pratibha Singh said that Congress party will conduct survey before giving ticket
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में टिकट आवंटन से पहले हाईकमान सर्वे कराएगा। सर्वे में जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन सीटों में तीन से अधिक बार विधानसभा चुनाव हारी है, उन सभी सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी।  प्रतिभा ने हिमाचल कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस के राजस्थान के उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर से लौटने के बाद सिरमौर जिले का दौरा करेंगी।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात कर उनके विचार जानेंगी। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दौरों के दौरान जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर कर मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। प्रतिभा ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को एकजुट होने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को राहत देने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed