फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Assembly by election: Ticket seekers from Hamirpur start running to Delhi and Shimla

विधानसभा उपचुनाव: हमीरपुर से टिकट के तलबगारों की दिल्ली और शिमला की दौड़ शुरू

Wed, 12 Jun 2024 12:49 PM IST
Krishan Singh कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jun 2024 12:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गृह जिला होने के चलते हमीरपुर को हॉट सीट माना जा रहा है। दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की निगाहें हाईकमान पर टिक गई हैं। 

विज्ञापन
Assembly by election: Ticket seekers from Hamirpur start running to Delhi and Shimla
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में सियासी पारा फिर चढ़ गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गृह जिला होने के चलते हमीरपुर को हॉट सीट माना जा रहा है। दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की निगाहें हाईकमान पर टिक गई हैं।  चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नेता टिकट के दावे को दोहरा रहे हैं। 14 जून से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। पूर्व विधायक आशीष शर्मा भी चुनाव की घोषणा के बीच पार्टी हाईकमान से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। चुनाव में पूर्व प्रत्याशी विधायक नरेंद्र ठाकुर की क्या भूमिका रहेगी यह देखना भी दिलचस्प होगा। वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भी शिमला में सीएम सुक्खू से मुलाकात की है।

विज्ञापन


डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के अलावा मुख्यमंत्री के राजनीति सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और एडवोकेट रोहित शर्मा भी टिकट की दौड़ में हैं। वहीं भाजपा की ओर से जिला भाजपा उपाध्यक्ष ऊषा बिरला ने भी टिकट की दावेदारी जताई है, हालांकि, यहां पर विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष शर्मा को भाजपा टिकट मिलने की संभावना है। यदि भाजपा से ब्राहमण चेहरा उतारा जाता है  तो कांग्रेस भी जातीय समीकरणों को साधने का प्रयास कर सकती है। जिले में वर्तमान में कांग्रेस के दो राजपूत, एक अनुसूचित जाति वर्ग के विधायक हैं। वहीं भाजपा के इकलौते विधायक ब्राहमण वर्ग से आते हैं। ऐसे में जिले में जातीय समीकरणों को साधने का प्रयास उपचुनाव में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed