{"_id":"5da47d328ebc3e93c202cabd","slug":"assembly-by-election-kuldeep-rathore-said-government-employees-agent-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपचुनाव: कुलदीप राठौर बोले- सरकारी कर्मचारी भाजपा के एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपचुनाव: कुलदीप राठौर बोले- सरकारी कर्मचारी भाजपा के एजेंट
Mon, 14 Oct 2019 07:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Oct 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पच्छाद उपचुनाव में आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रही है। देश के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा अध्यक्ष को चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस एकजुट है। भाजपा धर्मशाला और पच्छाद में बागी उम्मीदवार मैदान में उतरने से बिखरी हुई है। कहा कि विस अध्यक्ष का प्रचार में उतरना निंदनीय है। पच्छाद विधानसभा में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं कांग्रेस के समय खोले गए शिक्षण संस्थान भी बंद किए गए। इसमें नारग का कॉलेज भी है। राठौर ने आरोप लगाया कि पच्छाद में सरकारी कर्मचारी भाजपा एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। इन्हें अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए।
विज्ञापन
सरकारें तो आती-जाती रहती हैं। आईपीएच मंत्री महेंद्र पिछले काफी समय से यहां डेरा डाले हुए हैं और आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि कांग्रेस के लोगों ने 15/20 ट्रक पाइपों के पकड़े।
इनमें जो पाइप थे, वह डेढ़ इंच के हैं। इसका यहां कोई काम नहीं है। पच्छाद की भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। राठौर ने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन के विरोध में 16 अक्तूबर को विरोध रैली निकाली जाएगी।