फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ask the wrong question in the hpbose chemistry exam of submit, ask for Kripank

Hamirpur News: जमा दो की रसायन विज्ञान की परीक्षा में पूछ लिए गलत सवाल, मांगे कृपांक

Wed, 15 Mar 2023 10:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Mar 2023 10:55 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में करवाई जा रही जमा दो कक्षा के लिए टर्म टू परीक्षाओं में लापरवाही सामने आई है। बारहवीं कक्षा के रसायन विज्ञान के पेपर में त्रुटियों की भरमार रही। 

विज्ञापन
Ask the wrong question in the hpbose chemistry exam of submit, ask for Kripank
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में करवाई जा रही जमा दो कक्षा के लिए टर्म टू परीक्षाओं में लापरवाही सामने आई है। बारहवीं कक्षा के रसायन विज्ञान के पेपर में त्रुटियों की भरमार रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल से रसायन शास्त्र के प्रवक्ता विनोद कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा से अनूप कुमार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा से रमेश चंद ने कहा कि विज्ञान संकाय जमा दो कक्षा के रसायन विज्ञान के पेपर में तीनों सीरीज में गलतियां थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से डाले गए प्रश्न पत्र में सीरीज-ए के प्रश्न नंबर 22, 33 (सी), सीरीज बी में प्रश्न नंबर 8, 14, 22, 27 (बी), 33 (सी) गलत हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रश्नों को हल करना असंभव है। इसी प्रकार सीरीज सी में प्रश्न नंबर 8 और 22 भी गलत है। अत: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से अनुरोध है कि सीरीज ए को कम से कम तीन अंक और सीरीज बी को छह अंक और सीरीज सी को भी तीन अंक बतौर कृपांक प्रदान किए जाएं ताकि विद्यार्थियों के नंबर परीक्षाओं में न कटें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed