{"_id":"b8c8d1e39caf839a839e224804a893b4","slug":"asiain-mountain-bike-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांच के इस खेल में पहुंचेंगे विदेशी भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांच के इस खेल में पहुंचेंगे विदेशी भी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Sep 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया की सबसे पुरानी माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिताओं में शुमार हसतपा माउंटेन बाइकिंग रैली में पहली बार 20 से अधिक विदेशी बाइकर्स भाग ले रहे हैं। हिमालय एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (हसतपा) पिछले 10 साल से यह रैली करवा रही है।
विज्ञापन
इस साल 10वीं इंटरनेशनल हीरो एमटीबी हिमालया-2014 प्रतियोगिता 27 सितंबर को शिमला से शुरू होगी और 3 हजार 50 मीटर की ऊंचाई पर गाड़ागुसैनी में समाप्त होगी। 500 किलोमीटर लंबे जंगल और सड़क के इस सफर में कई चुनौतियां होंगी।
विज्ञापन
सात दिन चलने वाली प्रतियोगिता में 20 से अधिक विदेशी और 50 से अधिक भारत के बाइकर्स शामिल होंगे। करीब 7 महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। प्रतिभागी बेल्जियम, आस्ट्रिया, नेपाल, बांग्लादेश, कनाडा, पुर्तगाल, जर्मनी के अलावा दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल सहित कई राज्यों से हैं।
विज्ञापन
सोनिया लोपेज, कौरी वॉलेस ब्रांड एंबेसडर
माउंटेन बाइकिंग के प्रति महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुर्तगाल की अंतरराष्ट्रीय महिला बाइकर सोनिया लोपेज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। एक बच्चे की मां लोपेज का मानना है कि महिलाओं को भी ऐसी साहसिक प्रतियोगिताओं में आगे आना चाहिए। हसतपा के निदेशक आशीष सूद ने बताया कि सोनिया लोपेज और कौरी वॉलेस को प्रतियोगिता में ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। कौरी वॉलेस विश्व के 18वें रैंक के खिलाड़ी हैं।
इन रूटों पर चलेगी रेस
पहले दिन- वुडविला पैलेस से रिज, संजौली, ढली, मशोबरा, बेखल्टी, सरोग, क्यारटू, केलवी, गाडाकुफ्फर मतियाना।
दूसरे दिन- गाडाकुफ्फर मतियाना से शिलारू, नारकंडा, कच्चीघाटी, कुमारसेन, किंगल, लूरी, टिपालधार, शवाद।
तीसरे दिन- शवाद, पनेऊ, शुश, जलोरी, जिब्बी, गाड़ाघुसैनी।
चौथे दिन- रेस्ट डे
पांचवें दिन- गाड़ाघुसैनी खोली, छतरी, शवाद, नगैन, लूरी।
छठे दिन- लूरी, किंगल, बड़ागांव, चमोलीखड्ड, नाग जुब्बड़, मतियाना, केलवी, गडडाकुफ्फर।
सातवें दिन- गडाकुफ्फर, मतयाना, केलवी, धर्मपुर, क्यीटू, सरोग, भेखल्टी, मशोबरा, संजौली, आईजीएमसी, रिज, शैले डे स्कूल, वुडविला पैलेस।