फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Asha Kumari said did not stake claim, will definitely contest elections if high command gives ticket

Chamba News: आशा कुमारी बोलीं- दावेदारी नहीं की, हाईकमान टिकट देगा तो जरूर लड़ूंगी चुनाव

Wed, 03 Apr 2024 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 06:28 PM IST
सार

पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि एयर इंडिया विमानों की खरीद घोटाले के मामले में घिरे राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा बंद करने के सीबीआई के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Asha Kumari said did not stake claim, will definitely contest elections if high command gives ticket
पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि भाजपा के पास एक ऐसी मशीन है, जिसमें सारे दाग धुल जाते हैं। उन्होंने एयर इंडिया विमानों की खरीद घोटाले के मामले में घिरे राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा बंद करने के सीबीआई के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार नहीं बन रही है, जिसके डर से जगह-जगह ईडी की कार्रवाई करवाई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन


चुनावी बांड के जरिये भाजपा ने करोड़ों रुपये जुटाए हैं। कांग्रेस का चंदा प्राप्त करने वाला बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। पीएम मोदी कहते हैं कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह उजागर कर दिया है कि कैसे भाजपा ने चुनावी बांड के जरिये पैसा बनाया है। आशा ने कहा कि टिकट के लिए उन्होंने कभी दावेदारी नहीं की। हाईकमान टिकट देगा तो अवश्य चुनाव लडूंगी। आशा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ गया है। हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता का दायित्व रहेगा कि चुनाव में पूरी ताकत लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed