फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Helicopter lands at Holi helipad; Manimahesh pilgrims to benefit.

Chamba News: होली हेलीपैड में उतरा हेलिकाप्टर, मणिमहेश यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Sun, 23 Aug 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 23 Aug 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Helicopter lands at Holi helipad; Manimahesh pilgrims to benefit.
चंबा के भरमौर हैलिपैड पर भरमौर हैलीपैड में मणिमहेश यात्रा को पंहुची हैलीटैक्सी।संवाद
मौसम बिगड़ने पर प्रशासन ने तीन दिन के लिए श्रद्धालुओं को मणिमहेश जाने से रोगा
विज्ञापन

मार्ग की बहाली और हालात सुधरने के बाद लिया जाएगा मणिमहेश भेजने का निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के बीच श्रद्धालुओं की हवाई आवाजाही की तैयारियां तेज हो गई हैं। होली हेलीपैड में हेलिकाप्टर पहुंच गया है। इसके पहुंचने से मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हवाई सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रशासन के अनुसार होली से हेलिकाप्टर सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
हालांकि, मौसम और यात्रा मार्ग की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर तीन दिन के लिए मणिमहेश जाने पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं को मणिमहेश भेजने का निर्णय मौसम और मार्ग की स्थिति का जायजा लेने के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के दौरान हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु चंबा पहुंचते हैं। ऐसे में होली हेलीपैड में हेलिकाप्टर के पहुंचने से भरमौर क्षेत्र में हवाई सेवा की तैयारियां पूरी होने लगी हैं। हवाई सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को यात्रा क्षेत्र में आवाजाही के लिए सुविधा मिल सकेगी। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों और मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि होली से हेलिकाप्टर सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, इसलिए तीन दिन के लिए मणिमहेश जाने पर रोक लगाई गई है। हालात सामान्य होने के बाद ही यात्रा बहाल करने का फैसला लिया जाएगा।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्रद्धालु अभी मणिमहेश का रुख न करें। प्रशासन के आधिकारिक निर्देशों का इंतजार करें। मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति अनुकूल होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल आधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा शुरू नहीं हुई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed