फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Burden of 67 patients on eight beds, 15 on the waiting list; a rush to Pathankot for dialysis.

Chamba News: आठ बेड पर 67 मरीजों का बोझ, 15 वेटिंग में, डायलिसिस के लिए पठानकोट की दौड़

Sun, 23 Aug 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 23 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Burden of 67 patients on eight beds, 15 on the waiting list; a rush to Pathankot for dialysis.
चंबा डायलिसिस युनिट में भर्ती मरीज। संवाद।
एक मरीज के डायलिसिस में लग रहा तीन घंटे का समय, हफ्ते में दो बार करवा रहे
विज्ञापन

नंबर नहीं लगने पर कांगड़ा या जिला पठानकोट में जाकर डायलिसिस करवा रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में डायलिसिस की जरूरत बढ़ी तो आठ बेड कम पड़ गए। 67 मरीजों का इलाज पहले से चल रहा है। 15 नए मरीज बारी के इंतजार में हैं। किडनी मरीजों के लिए हर डायलिसिस तारीख से जुड़ा इलाज है लेकिन सीमित क्षमता के चलते कई परिवारों को उपचार के लिए चंबा से बाहर जाना पड़ रहा है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज का डायलिसिस यूनिट बढ़ते मरीजों के दबाव के आगे छोटा पड़ गया है। आठ बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में 67 मरीज नियमित डायलिसिस पर हैं। 15 मरीजों को वेटिंग में रखा गया है। डायलिसिस की जरूरत वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद सेंटर में बिस्तरों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी है। समय पर डायलिसिस न होने की स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को जिले के बाहर के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हरदासपुरा के मन कुमार ने बताया कि उनके पिता की किड़नी खराब हो गई थी। हर सप्ताह डायलिसिस करवाना पड़ रहा था। चंबा में नंबर न लगने के कारण टांडा और पठानकोट जाना पड़ा। बीमारी के कारण पिता की मौत हो चुकी है। यदि चंबा में ही उनका डायलिसिस हो जाता तो शायद परिजनों को ज्यादा परेशानी न उठानी पड़ती। साहो के तिलक कुमार ने बताया कि उनकी माता किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। विशेषज्ञों ने उन्हें डायलिसिस करवाने का परामर्श दिया। जब वह चंबा यूनिट में गए तो बताया गया कि बिस्तरों की संख्या कम है। उनका नंबर अभी नहीं लग सकता। उन्हें मजबूरन माता को कांगड़ा लेकर जाना पड़ा। एक मरीज का डायलिसिस करने में दो से तीन घंटे का समय लगता है। हफ्ते में दो बार मरीज को डायलिसिस करवाना पड़ता है। कई बार दूसरे दिन भी डायलिसिस करवाने की नौबत आ जाती है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि डायलिसिस यूनिट में तकनीशियन और बिस्तरों की संख्या शीघ्र बढ़ाई जाएगी। यह मामला मुख्यमंत्री के ध्यान में भी लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डायलिसिस यूनिट की क्षमता बढ़ाई जाए
तीमारदारों में सुनील कुमार, मनु कुमार, चमन सिंह, योगराज, केवल, हंसराज, सुरेंद्र, भाग सिंह और महिंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार से मांग की है कि चंबा के डायलिसिस यूनिट की क्षमता जल्द बढ़ाई जाए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed