फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jyoti Nath is making waves with the art of Chamba in Ujjain.

Chamba News: उज्जैन में चंबा की कला का डंका बजा रहीं ज्योति नाथ

Sun, 23 Aug 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 23 Aug 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Nath is making waves with the art of Chamba in Ujjain.
उज्जैन में पेंटिंग बनाती ज्योति नाथ : संवाद
अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता में चंबा की कला का कर रही हैं प्रदर्शन
विज्ञापन

चित्रों के जरिये देश-दुनिया तक पहुंचा रहीं चंबा की संस्कृति और विरासत

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा की कला और संस्कृति को चित्रों के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने वाली युवा कलाकार ज्योति नाथ उज्जैन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
छोटे से गांव से निकलकर कला के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाली ज्योति ने अपनी मेहनत के दम पर न केवल विभिन्न राज्यों में आयोजित कला आयोजनों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, बल्कि चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी अपने चित्रों में जीवंत किया है। अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता में वह अपनी कलाकृतियों के माध्यम से चंबा की कला का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसमें विभिन्न राज्यों से कलाकार पहुंचे हैं। ज्योति नाथ ने कला की बारीकियां प्रसिद्ध चित्रकार एवं पद्मश्री से सम्मानित विजय शर्मा से सीखी हैं।
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों में आयोजित कला आयोजनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकीं ज्योति अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी चंबा का नाम रोशन कर रही हैं। ज्योति का प्रयास केवल चित्र बनाने तक सीमित नहीं है। वह अपनी कलाकृतियों के माध्यम से चंबा की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी और देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। उनके चित्रों में पहाड़ी जीवनशैली, परंपराओं और स्थानीय संस्कृति की झलक लोगों को आकर्षित करती है। ज्योति के पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उन्होंने बेटी के सपनों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। आज बेटी बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। उन्हें उस पर बेहद गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed