फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   As soon as the news of martyrdom was received, Dehru, the village of Kahanfatt, was immersed in mourning.

शहादत की खबर मिलते ही काहनफट्ट का गांव देहरू शोक में डूबा

Fri, 26 Mar 2021 12:04 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
As soon as the news of martyrdom was received, Dehru, the village of Kahanfatt, was immersed in mourning.
जिला कांगड़ा की पंचायत काहनफट्ट के गांव देहरू के शहीद अशोक कुमार के घर पर विलाप करती मां और अन्य प?
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत काहनफट्ट के गांव देहरू के रहने वाले सीआरपीएफ में तैनात जवान अशोक कुमार श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हो गए। शहीद की शहादत का पता चलते ही गांव शोक में डूब गया। अशोक की पत्नी और बच्चे पिंजौर में रहते हैं, जबकि अन्य परिवार देहरू में रहता है। पिंजौर से ही पत्नी ने पति की शहादत की जानकारी परिवार वालों को दी। घर में माता-पिता और एक भाई की पत्नी रहती हैं।
विज्ञापन

अशोक कुमार 2004 में भर्ती हुए थे। एक माह पहले ही वह घर आए थे। पिता सरवन कुमार ने कहा कि उन्हें बेटे की शहीद होने की सूचना बहू सुषमा से ही मिली, जबकि अभी तक उन्हें प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलते ही पिता सरवन और माता सैना का रो-रोकर बुरा हाल है। अशोक कुमार सीआरपीएफ में चालक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

उनकी पत्नी सुषमा देवी बेटे आदित्य (11) और बेटी रिदिमा के साथ पिछले कुछ सालों से पिंजौर में रह रही हैं। उधर, एसडीएम धीरा विकास जंवाल ने कहा कि उन्हें जवान के शहीद होने की सूचना मिली है। पंचायत प्रधान कंचना देवी ने कहा कि शहीद की पार्थिव देह शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed