फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: arvind kejriwal rally in shimla and Hamirpur

हिमाचल: हमीरपुर और शिमला में केजरीवाल की रैली कराने पर दिल्ली में मंथन

Mon, 25 Apr 2022 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Apr 2022 12:37 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी जिला मंडी के रोड शो और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनसभा को सफल आयोजन मानकर चल रही है। पार्टी के सुप्रीमो की अन्य दो संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं और रोड शो किया जाना है।

विज्ञापन
Himachal News: arvind kejriwal rally in shimla and Hamirpur
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के मंडी में रोड शो और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में जनसभा के बाद अब आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की आगामी रैली को लेकर दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि अगली रैली शिमला संसदीय क्षेत्र में प्रस्तावित है। इससे पहले पार्टी की हिमाचल प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित हो सकती है। दिल्ली से हिमाचल आईं टीमें सोमवार से जिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी। चार दिन तक बैठकों में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली जाएगी। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी जिला मंडी के रोड शो और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनसभा को सफल आयोजन मानकर चल रही है। पार्टी के सुप्रीमो की अन्य दो संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं और रोड शो किया जाना है। पार्टी अध्यक्ष को लेकर सूत्र बताते हैं कि कांगड़ा सबसे बड़ा जिला है। ऐसे में इस जिले से प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर विचार चल रहा है। आम आदमी पार्टी के सामने अभी ऐसा भी कोई चेहरा नहीं है, जिसे प्रदेश की कमान सौंपी जा सके।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस से भी अभी तक बड़ा चेहरा आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं हुआ है। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष बनाने को लेकर दुविधा में है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि आप के सभी नेता कांगड़ा जनसभा को लेकर व्यस्त थे। पार्टी की नई कार्यकारिणी को मंथन चल रहा है। इस महीने के अंत तक संभावना लगाई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े चार लाख लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता 
आम आदमी पार्टी हिमाचल में साढ़े चार लाख सदस्य होने का दावा कर रही है। कांगड़ा रैली से पहले हिमाचल के करीब 15 हजार से ज्यादा लोग आप पार्टी में शामिल हुए हैं। दावा किया है कि लगातार पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed