{"_id":"5d612ede8ebc3e93ab3b5edc","slug":"arun-jaitley-was-a-hard-working-leader-governor-kalraj-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मठ और कद्दावार नेता थे अरुण जेटली : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मठ और कद्दावार नेता थे अरुण जेटली : राज्यपाल
Sat, 24 Aug 2019 06:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Aug 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि अरुण जेटली एक सुलझे हुए, विषयों पर गहरी पकड़ रखने वाले, दूर दृष्टा, कर्मठ और कद्दावार नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहकर महत्वपूर्ण सेवाएं दीं और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ने में योगदान दिया।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जेटली ने विभिन्न पदों पर रहकर देश को अपनी सेवाएं दी और वह सरकार व पार्टी संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों को प्रभावी ढंग से संभाला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अरुण जेटली के निधन पर सीएम जयराम समेत इन नेताओं ने जताया शोक
विज्ञापन
उनके वित्त मंत्री के कार्यकाल के दौरान देश में जीएसटी लागू हुआ और विमुद्रीकरण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जेटली एक प्रभावशाली वक्ता थे। वे बहुत समय तक राज्य सभा में भाजपा के अग्रणी वक्ता रहे।