फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arun Jaitley News: Bjp Leaders including CM Jairam Mourn the Death of Arun Jaitley

अरुण जेटली के निधन पर सीएम जयराम समेत इन नेताओं ने जताया शोक

Sat, 24 Aug 2019 04:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley News: Bjp Leaders including CM Jairam Mourn the Death of Arun Jaitley
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की सोच, उनकी कार्यपद्धति उन्हें सबसे जोड़ती भी थी और उन्हें बेजोड़ भी बनाती थी। सीएम ने कहा कि आज देश ने ईमानदारी से जनसेवा करने वाले राजनेता को खोया है, उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कर्मठ और कद्दावार नेता थे अरुण जेटली : राज्यपाल
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जेटली ने विभिन्न पदों पर रहकर देश को अपनी सेवाएं दी और वह सरकार व पार्टी संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों को प्रभावी ढंग से संभाला। उनके वित्त मंत्री के कार्यकाल के दौरान देश में जीएसटी लागू हुआ और विमुद्रीकरण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जेटली एक प्रभावशाली वक्ता थे। वे बहुत समय तक राज्य सभा में भाजपा के अग्रणी वक्ता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल और शांता ने जताया शोक 

Arun Jaitley News: Bjp Leaders including CM Jairam Mourn the Death of Arun Jaitley

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, सभी मंत्रिगण, सभी विधायकगण, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त, राजीव भारद्वाज, रूपा शर्मा, सुखराम चौधरी, विजय अग्निहोत्री, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, चंद्र्रमोहन ठाकुर आदि भाजपा नेताओें ने अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

सत्ती ने कहा कि अरुण जेटली ने एक प्रखर वक्ता, एक आदर्श कार्यकर्ता, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, एक कर्मठ मंत्री और जाने माने कानूनविद के रूप में भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से पूरी पार्टी सदमे में है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कांग्रेस ने जताया अरुण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख 

Arun Jaitley News: Bjp Leaders including CM Jairam Mourn the Death of Arun Jaitley

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस पुण्य क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

इसके अलावा मंत्रिमंडल के सदस्यों महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, सरवीन चौधरी, डॉ. राम लाल मारकंडा, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम सिंह, गोविंद सिंह ठाकुर और डॉ. राजीव सैजल ने भी निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

छात्र राजनीति के वक्त से प्रभावित रहा हूं जेटली से : बरागटा 

Arun Jaitley News: Bjp Leaders including CM Jairam Mourn the Death of Arun Jaitley

 हिमाचल सरकार में मुख्य सचेतक और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कहा है कि वह छात्र राजनीति के वक्त से ही अरुण जेटली से प्रभावित रहे हैं। वर्ष 1971 में कोलकाता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक सम्मेलन था, उसमें हिमाचल से भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के साथ वह भी हिस्सा लेने गए थे।

अरुण जेटली के पास उस समय विद्यार्थी परिषद की बड़ी जिम्मेवारी थी, वह व्यक्तिगत रूप से हिमाचल से आने वाले कार्यकर्ताओं को रिसीव करते रहे। उनकी कोलकाता यात्रा के दौरान की सुविधाओं की खुद निगरानी करते रहे।

बरागटा ने कहा कि  वह एसडीवी कॉलेज शिमला में बनीं एससीए में उस वक्त महामंत्री के पद पर नियुक्त थे तो इस हैसियत से इस सम्मेलन में गए थे। बाद तक जेटली के साथ उनका अच्छा परिचय रहा। उनके  देहांत का उन्हें बहुत दुख हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed