फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   arun dhumal paid obeisance at bhimakali temple in Sarahan

भीमाकाली के दर्शन कर अरुण धूमल ने वीरभद्र के होटल में किया नाश्ता

Tue, 25 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 25 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
arun dhumal paid obeisance at bhimakali temple in Sarahan

सराहन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कुलदेवी भीमाकाली के मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के छोटे बेटे अरुण धूमल ने माथा टेका। रविवार रात सराहन सर्किट हाउस में रुकने के बाद अरुण ने सुबह माथा टेका और इसके बाद रामपुर पहुंचे। भाजपा नेताओं

विज्ञापन


ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के रामपुर स्थित होटल नवनभ में अरुण धूूमल का स्वागत किया। इसी होटल में अरुण ने नाश्ता भी किया। रामपुर भाजपा मंडल के नेताओं के साथ अरुण धूमल ने करीब एक घंटे तक विचार विमर्श किया और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


अरुण धूमल से साथ रामपुर पहुंचे जिला भाजपा नेता ज्ञान चौहान ने बताया कि यह उनका निजी दौरा था। अरुण धूमल रोहड़ू में एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सराहन भीमाकाली मंदिर में देवी के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया था। 
रामपुर में अरुण धूमल के साथ विक्रांत बांशटू, कुमारसेन भाजपा नेता जोगिंद्र कंवर, भाजपा युवा नेता यशपाल आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed