फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Artworks became the center of attraction in the art fest

Shimla News: आर्ट फेस्ट में कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Artworks became the center of attraction in the art fest
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में शुक्रवार से इंप्रेशंस एंड एक्सप्रेशंस : एचसी राय मेमोरियल आर्ट फेस्ट का आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री डॉली अहलूवालिया ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अभिव्यक्ति संस्था की ओर से हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित यह कला उत्सव 22 अक्तूबर तक चलेगा। महोत्सव में आठ महिला कलाकारों की कृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अभिव्यक्ति संस्था की सचिव अमला राय ने बताया कि इस वर्ष उत्सव में सुलक्षणा आर्य, टीना सक्सेना, वनीता दर, सायोनी चटर्जी, सोमिता सिंह, शिवानी लारजू, रुचिका और नंदिका शर्मा ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि यह कला उत्सव हिमाचल प्रदेश के पहले सरकारी कला महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य स्वर्गीय प्रो. एचसी राय की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में एसजेवीएन के महाप्रबंधक अजय कुमार शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। आर्ट फेस्ट में शहर की प्रमुख हस्तियों जेआर नंदा और प्रमिला नंदा के अलावा स्थानीय कलाकार सुरेश शर्मा और तरुण देसाई सहित रंगमंच से जुड़े लोगों, विद्यार्थियों, पेशेवरों और पर्यटकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article