फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ARTRAC and SJVN issue raised in himachal assembly budget session

विधानसभा में गूंजा आरट्रैक और एसजेवीएनएल का मामला, सीएम ने दिया ये जवाब

Thu, 14 Feb 2019 08:13 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 14 Feb 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
ARTRAC and SJVN issue raised in himachal assembly budget session

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला से आरट्रैक (सेना प्रशिक्षण कमान) ले जाने की प्रदेश सरकार को कोई जानकारी नहीं है। अगर कमांड को शिमला से ले जाने पर कहीं व किसी स्तर पर विचार चल रहा होगा तो इसे यहां से ले जाने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसको लेकर चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लिखित पत्र या जुबानी बात क्यों न करनी पड़े। आरट्रैक हिमाचल की शान है। शिमला के साथ इसका इतिहास जुड़ा है। दरअसल, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को विधानसभा में प्वाइंट आफ आर्डर के तहत आरट्रैक छीनने संबंधित प्रस्ताव लाया।
विज्ञापन


इसके जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में विश्वास दिलाया कि ऐसा किसी भी सूरत में होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसजेवीएनएल को एनटीपीसी में विलय नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर केंद्र सरकार से बात हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

युद्ध की रणनीति शिमला के इस आरट्रैक पर बनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरट्रैक का ऐतिहासिक महत्व है। सामरिक दृष्टि से यह बहुत महत्वपूर्ण है। युद्ध की रणनीति शिमला के इस आरट्रैक पर बनी है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सेना प्रशिक्षण कमान को अंबाला ले जाने की बात कही जा रही है।

6 महीने के भीतर इसे ले जाने की बात कही गई है। अगर ऐसा होता है तो शिमला को बड़ा नुकसान होगा। इस आरट्रैक में एक हजार से ज्यादा कर्मचारी आउटसोर्स पर काम कर रहे हैं, उनकी नौकरी चली जाएगी। हिमाचल के लोगों ने आर्मी को सहयोग किया है, इस संस्थान का जाना छोटी बात नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है, अगर शिफ्ट होने की कहीं भी तैयारी चल रही है तो इसे नहीं जाने दिया जाएगा। मुकेश ने एसजेवीएनएल के शिफ्ट होने का भी मामला उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed