अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन करने वाले कांग्रेसियों से जवाब तलब करने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद-370 और 35-ए को हटाने पर प्रदेश कांग्रेस एकमत नहीं हैं। कांग्रेस के कुछ नेता अलग-अलग राग अलापते नजर आ रहे हैं तो बहुत से नेता खामोश हैं। माना जा रहा है कि जिन कांग्रेसी नेताओं ने 370 और 35-ए को खत्म करने का स्वागत किया है उनसे हाईकमान जवाबतलबी कर सकती है। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही अनुच्छेद-370 और 35-ए को खत्म करने का पहले ही सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित पार्टी के अधिकांश कांग्रेसी नेता अनुच्छेद-370 और 35-ए को हटाने के मामले में चुप्पी साध रहे हैं।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस के एक युवा विधायक और कुछ कांग्रेस नेताओं ने अनुच्छेद-370 और 35-ए को खत्म करने का स्वागत किया।इस मामले पर मीडिया में बयान छपवाने की होड़ लगी रही। हालांकि, एक विधायक ने अपनी निजी राय देते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में भी केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए यह भी लिखा है कि यह सही होता कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित घोषित करने के बदले राज्य ही बनाकर रखा जाता और इसे विशेष दर्जा नहीं दिया जाता। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहते हैं कि पार्टी नेताओं की यह अपनी राय हो सकती है।