शादी में शरीक होंगे सलमान, बहन अर्पिता ने भेजा न्यौता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडली बहन अर्पिता के ससुरालियों की खुशी में शरीक होने के लिए बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हिमाचल के मंडी आ सकते हैं। अर्पिता के जेठ आश्रय-राधिका की शादी का रिसेप्शन मंडी में होगा। हालांकि, इसकी डेट अभी फाइनल नहीं है। बताया जा रहा है कि पंचायती राज चुनाव के बाद कभी भी तिथि फाइनल हो सकती है।
मंडी में होने वाले रिसेप्शन के लिए अर्पिता के ससुरालियों की ओर से पूरे खान परिवार को आमंत्रित किया जाएगा। सोहेल खान और अरबाज खान भी मंडी आ सकते हैं। मंडी में अर्पिता की शादी के रिसेप्शन में खान परिवार समेत अभिनेता सलमान खान शिरकत कर चुके हैं। पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री के पोते आश्रय शर्मा और क्रिकेटर गौत्तम गंभीर की चचेरी बहन राधिका गंभीर सात दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे।
शादी में शामिल होंगी नामी हस्तियां
अर्पिता खान ने पंडित परिवार की ओर से जेठ आश्रय-राधिका गंभीर की शादी का न्यौता खान परिवार को दिया है। शादी में शिरकत करने के लिए अर्पिता दिल्ली पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य दिग्गजों को निमंत्रण दिया गया है।
हाईप्रोफाइल शादी के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत मंत्रीमंडल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी कार्ड भेजा गया। आश्रय शर्मा की शादी का कार्यक्रम पांच, छह तथा सात दिसंबर को तय किया गया है। पांच दिसंबर को शादी से पूर्व का जश्न मनाया जाएगा। छह को संगीत होगा। सात दिसंबर को आश्रय शर्मा-राधिका गंभीर संग सात फेरे लेंगे। आश्रय का कहना है कि रिसेप्शन मंडी में होगा। इसके लिए खान परिवार को निमंत्रण दिया जाएगा।