फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Around two and a half feet of snow in Kufri till four o'clock

Shimla News: कुफरी में चार बजे तक करीब ढाई फुट बर्फ

Fri, 23 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Around two and a half feet of snow in Kufri till four o'clock
जुन्गा (शिमला)। भारी बर्फबारी के चलते कुफरी-चायल रोड बंद हो गया है। सड़क खोलने का कार्य युद्धस्तर पर चला है। ढाई माह से बारिश न होने के कारण अब हिमपात होने से लोगों ने राहत महसूस की है। कुफरी पंचायत के उपप्रधान शशांक अत्री ने बताया कि पर्यटक स्थल कुफरी में सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी और चार बजे तक करीब अढाई फुट बर्फ गिर चुकी थी। कुफरी में कई जगह विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।लोक निर्माण विभाग उपमंडल जुन्गा के सहायक अभियंता देवेश ठाकुर ने बताया कि (एमडीआर) कुफरी-चायल सड़क को खोलने के लिए दो जेसीबी सहित मजदूर तैनात किए हैं लेकिन लगातार भारी बर्फबारी से कार्य में बाधा पैदा हो रही है। जुन्गा उपमंडल की आठ सड़कें बंद हैं। कुफरी-चायल सड़क के अतिरिक्त गलू नाला संपर्क सड़क, शिलोगबाग भराड़िया रोड, जटोली रोड, जनेडघाट डुब्लु रोड, छलंडा-जुन्गा रोड, बधावणी रोड और ओल्ड कसुम्पटी जुन्गा रोड बंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article