फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army soldiers showed amazing tricks of Kalaripayattu and Gatka.

Shimla News: सेना के जवानों ने दिखाए कलारीपयट्टू और गतका के हैरतअंगेज करतब

Mon, 15 Jan 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Army soldiers showed amazing tricks of Kalaripayattu and Gatka.
अनाडेल ग्राउंड में मनाया गया सेना दिवस, आर्मी मेले का आयोजनसमारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अनाडेल ग्राउंड में सेना के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको रोमांचित कर दिया। कलारीपयट्टू और गतका के शानदार करतब दिखाए। यहां सोमवार को सेना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय आर्मी मेले का आगाज हुआ। समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समारोह में सेना के जवानों ने देश के विभिन्न इलाकों की संस्कृतियों और युद्ध कलाओं का प्रर्दशन किया। सेना संग्रहालय में स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिनमें थल सेना के निगरानी उपकरणों, बर्फ में उपयोग किए जाने वाले सामान, संचार उपकरण, जीवन रक्षक उपकरण, सीमा सड़क संगठन और थल सेना के हथियारों की प्रर्दशनी लगाई गई है। 22 जम्मू कश्मीर बटालियन के बैगपाइपर ग्रुप ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि वीर सैनिक राष्ट्र और नागरिकों की सुरक्षा के लिए विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निरंतर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। हमारे सशस्त्र बलों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। वे बाहरी खतरों से राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने से लेकर देश के भीतर आपदा राहत कार्यों का भी बखूबी निर्वहन करते हैं। राज्यपाल ने कहा मार्शल आर्ट्स में महारत का फायदा सैनिकों डोकलाम में भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) शिमला के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सेना दिवस का उद्देश्य हमारे अमर शहीदों को याद करना है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। लोगों को सेना के काम काज के बारे में जागरूक करने के लिए भी सेना दिवस महत्वपूर्ण है।
इसके उपरांत राज्यपाल ने आर्मी हेरिटेज म्यूजियम का भी दौरा किया। राज्यपाल के प्रस्तुति देने वाले सैनिकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, पूर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्य, एनसीसी कैडेट और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


समारोह में 5वीं मद्रास रेजिमेंट ने सूबेदार गंगू राज के नेतृत्व में केरल के कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट्स का प्रर्दशन दिया। सैनिकों ने केरल की धुनों पर तलवारों और धारधार हथियारों के साथ करतब दिखाए। 18वीं पंजाब रेजिमेंट ने नायब सूबेदार सतनाम सिंह ने नेतृत्व में परंपरागत सिख युद्धकला गतका का प्रर्दशन किया। सैनिकों ने आग के साथ खतरनाक करतब भी दिखाए।



डाॅग शो में कुत्तों ने जीता दिल
सेना दिवा पर रिमाउंट वेटरनरी कोर मेरठ ने नायब सूबेदार मनीष के नेतृत्व में डॉग शो से लोगों का मन लुभाया। गोल्ड रिटरिवर टीम ने जहां अनोखे करतब दिखाए तो जर्मन शेफर्ड असॉल्ट टीम ने कुत्तों की मदद से घुसपैठियों पर हमले का अभ्यास करके दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed