{"_id":"5cfa7d2bbdec2207382fbfde","slug":"army-rescued-both-women-of-the-mountaineer-crew-stuck-in-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने रेस्क्यू कीं पर्वतारोही दल की दोनों महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने रेस्क्यू कीं पर्वतारोही दल की दोनों महिलाएं
Fri, 07 Jun 2019 08:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Jun 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना ने किन्नौर जिला के सांगला घाटी से पर्वतारोही दल की घायल महिला सुधा भट्टाचार्य और हाई एल्टीट्यूड पल्मोनरी ओडेमा से पीड़ित एक अन्य महिला को रेस्क्यू कर लिया है। शुक्रवार को दोनों महिलाओं को शिमला लाया गया।
विज्ञापन
आर्मी अस्पताल जतोग, शिमला में डॉक्टरों की निगरानी में इनका उपचार चल रहा है। उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया दोनों महिलाएं सुरक्षित हैं।गुरुवार को पर्वतारोही दल की एक महिला घुटने में गंभीर चोट लगने से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
पर्वतारोही का यह दल उत्तराखंड से रूपिन दर्रे से होकर सांगला घाटी की तरफ जा रहा था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला को रेस्क्यू करने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर को भेजा, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। डीसी के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक महिला को घुटने में चोट लगने से बुरी तरह से घायल हो गई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी वायु सेना के हेलीकॉप्टर को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।