{"_id":"60f2cbf28ebc3ec2061da8f5","slug":"army-recruitment-written-exam-will-be-held-in-yol-on-july-25-for-the-youth-of-two-districts-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जिलों के युवाओं के लिए 25 जुलाई को योल में होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जिलों के युवाओं के लिए 25 जुलाई को योल में होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा
Sat, 17 Jul 2021 05:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर/ चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर/ चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 05:57 PM IST
सार
अब लिखित परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय योल कैंट में होगी। उम्मीदवार अपने रोलनंबर के अनुसार परीक्षा केंद्र पर 25 जुलाई को सुबह साढ़े चार बजे पहुंचें।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय योल कैंट में होगी। हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिले के युवाओं के लिए सेना में खुली भर्ती 14 से 28 फरवरी तक चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में हुई थी। लिखित परीक्षा 30 मई को होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब लिखित परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय योल कैंट में होगी।
विज्ञापन
उम्मीदवार अपने रोलनंबर के अनुसार परीक्षा केंद्र पर 25 जुलाई को सुबह साढ़े चार बजे पहुंचें। केंद्रीय विद्यालय योल में सोल्जर जनरल ड्यूटी ट्रेड के रोल नंबर 1000 से 1638, आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैंट में सोल्जर जनरल ड्यूटी ट्रेड के रोल नंबर 1639 से 2475 और आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैंट में ही ट्रेड सोल्जर क्लर्क /एस के टी के रोल नंबर 47001 से 47201 की परीक्षा होगी। उम्मीदवारों को कोरोना की तीन दिन पहले की निगेटिव रिपोर्ट या कम से कम एक डोज कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट साथ लाना होगा।
विज्ञापन
क्लिपबोर्ड नीला और काला बॉल पेन, दो पासपोर्ट फोटो, फेस मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर साथ लाएं। सात उम्मीदवार जिनका आरएमडीएस नंबर 1419, 1510, 3162, 3580, 3666, 3724 और 3858 ने एडमिट कार्ड नहीं लिया है। वे 20 जुलाई से पहले भर्ती कार्यालय पालमपुर से एडमिट कार्ड ले सकते हैं। जिला कांगड़ा और चंबा के युवाओं के लिए 2021-22 की भर्ती की रैली अधिसूचना वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन