{"_id":"5e1c874e8ebc3e87fe109059","slug":"army-recruitment-two-youths-wrongly-joined-the-bharti-race-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती: दौड़ में गलत तरीके से शामिल हो गए दो युवा, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती: दौड़ में गलत तरीके से शामिल हो गए दो युवा, ऐसे हुआ खुलासा
Mon, 13 Jan 2020 08:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Jan 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवा
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती के दौरान अंतिम राउंड की दौड़ में दो युवकों के शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें दो युवक दौड़ के अंतिम चरण में ग्रुप में शामिल होते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सेना के अधिकारियों ने दोनों की पहचान कर ली है। दोनों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे भर्ती प्रक्रिया के दौरान दो युवक दौड़ते हुए लाइटों के पीछे जाकर छिप गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने अंतिम राउंड की दौड़ अन्य युवाओं के साथ मिलकर पूरी कर ली। सेना भर्ती में तैनात मार्शल ने इसकी जानकारी तुरंत सेना के अधिकारियों को दी। इसके बाद युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने दौड़ में शामिल होने से मना कर दिया। सेना के अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालीं तो पता चला कि दोनों युवक गलत तरीके से दौड़ में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर दोनों ने एडीसी और एएसपी के सामने अपनी गलती मान ली है।
विज्ञापन